सोनिया गांधी के हाथ के खिलौने हैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह: चंद्रबाबू

नायडू ने कहा कि हमने दोषी जनप्रतिनिधियों पर अध्यादेश का नाटक देखा। उन्होंने अध्यादेश लाया और उसके बाद राहुल गांधी ने इसके खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी सोनिया गांधी के हाथों का खिलौना भर हैं। नायडू ने मोदी और भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की सराहना की।
पहले वे केवल हैदराबाद के बारे में बात करते थे। अब हर कोई गुजरात में विकास की बात करते हैं। उन्होंने भारत की आर्थिक समस्या के लिए कांग्रेस की भर्त्सना की। मालूम हो कि इससे पहले भी विदेशी मीडिया ने मनमोहन सिंह को सोनिया गांधी का गुड्डा कहा था जिसे लेकर काफी सियासी घमासान हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications