उत्तराखंड में बेटे की मौत मांग रहा है एक पिता

देहरादून। एक पिता को अपने बेटे की करतूत पर इतना दुख हुआ कि वह अब अपने बेटे की मौत मांग रहा है। इसके लिए वह उच्च न्यायालय से भी गुहार लगाएगा। दरअसल, उत्तराखंड के चकराता घूमने के लिए आए कपल मोमिता और अविजित पॉल मर्डर प्रकरण में आरोपियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर बणगांव खत की महापंचायत अड़ गई है।

महापंचायत चाहती है कि मोमिता और अविजित पॉल का खून करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। यही नहीं, आरोपी कुंदन के पिता मदीदास ने कहा है कि मैं अपने बेटे कुंदन की हरकत से कहीं मुह दिखाने लायक नहीं रहा हूं। मैं अपने बेटे के लिए फांसी की मांग करता हूं। इसके लिए मैं कोर्ट से भी गुहार लगाउंगा।

आपको बता दें कि महापंचायत के मुख्य प्रतिनिधियों ने आरोपियों का गांव से बहिष्कार कर दिया है। आरोपियों को गांव में आने पर प्रतिबंधित कर दिया है। महापंचायत का मानना है कि आरोपियों की वजह से गांव का नाम बदनाम हुआ है। इसलिए महापंचायत पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+