PM मोदी का सपना पूरा करने के लिए चायवाले ने उठाया बड़ा कदम
किरन ने हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा में अकाउंट खुलवाया है। इससे उन्हें इसी हफ्ते में कार्ड स्वाइप मशीन मिल जाएगी। उन्होंने पेटीएम ई-वॉलेट का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है।
वडोदरा। नोटबंदी के बाद लोगों को कैशलेस अर्थव्यवस्था अपनाने की बात कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सपने को गुजरात के एक चायवाले ने अपनाया है। मोदी का सपना साकार करने के लिए चायवाले अपनी दुकान पर ई-पेमेंट की सुविधा दी है। यहां डेबिड कार्ड हो या ई-वॉलेट, हर तरह से पेमेंट किए जा सकते हैं।

2014 में भी चर्चा में आए थे किरन
वडोदरा के खंडेराव मार्केट के ठीक सामने चाय की दुकान लगाने वाले किरन महिदा ने यह काम शुरू किया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में वडोदरा सीट से नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखने वाले महीदा जल्द ही अपनी दुकान में कार्ड स्वाइप मशीन रखने जा रहे हैं।

नोटबंदी के बाद लिया बड़ा फैसला
किरन महीदा काफी चर्चित चाय वेंडर हैं। उनके ज्यादातर ग्राहक महीने में इकट्ठे पेमेंट करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं एक कार्ड स्वाइप मशीन लेने जा रहा हूं जिससे ग्राहक कार्ड से पेमेंट कर सकें। कैश न होने पर किसी तरह की परेशानी न हो। अब तक मैं कैश ही लेता था लेकिन नोटबंदी के बाद मैंने इस बारे में फैसला लिया है।'

कांग्रेस नेता को दिया था जवाब
किरन ने हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा की खंडेराव मार्केट ब्रांच में अकाउंट खुलवाया है। इससे उन्हें इसी हफ्ते में कार्ड स्वाइप मशीन मिल जाएगी। उन्होंने पेटीएम ई-वॉलेट का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। वडोदरा सीट से मोदी का नाम प्रस्तावित करने वालों से एक रहे किरन महीदा ने इस काम के जरिए कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर पर तंज कसा था जिन्होंने मोदी को कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर चाय बेचने की सलाह दी थी।

'अमीर-गरीब को बराबरी पर ला रहे हैं मोदी'
किरन ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने सड़क किनारे चाय बेचने वाले मुझ जैसे इंसान और राजघराने के सदस्य सुभांगिनिराजे गायकवाड़ तो अपना प्रस्तावक बनाया था। अब नोटबंदी के जरिए उन्होंने एक बार फिर अमीर और गरीब को बराबरी पर लाने का काम किया है।'












Click it and Unblock the Notifications