'चाय पे चर्चा' में बोले मोदी, बैड गर्वनेंस डायबटीज की तरह

मोदी के इस कार्यक्रम को 'चाय पर चर्चा' का नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत देशभर में एक हजार से ज्यादा चाय दुकानों पर जुटने वाले अपने समर्थकों से सेटेलाइट, मोबाइल और इंटरनेट के जरिये बात की। इन सभी एक हजार चाय की दुकानों पर टीवी स्क्रीन भी लगाए गए हैं। चाय पे चर्चा कार्यक्रम मोदी का खास चुनावी कैंपेन है, जिसके जरिये वह लोगों से सीधे रूब-ब-रू होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन सिटीजन फॉर एकाउंटेबल गवर्नेंस नाम के एनजीओ ने किया है।
बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद में चाय की चौपाल लगाकर 300 शहरों में लोगों से बात की शुरुआत करते हुए कहा कि चाय हर किसी से जुड़ी है। अब चाय की चौपाल पर सुशासन की बातें होंगी। मैंने चाय बेचते बेचते बहुत बात सीखी। चायवालों से नरेंद्र मोदी ने वीडिया कान्फ्रेंसिेंग के जरिये कहा कि चाय की चुस्की पर हर तबका चर्चा करता है। चाय से चाह बढ़ती है। चाय का ठेला तो फुटपाथ की संसद है। मोदी ने कहा कि आगामी चुनाव देश के लिए एक महाउत्सव है।
इसलिए आज की चर्चा सुशसान पर हो रही है। हमारा स्वराज अब तक सुराज में नहीं बदल पाया। सरकार के खिलाफ लोगों में काफी नाउम्मीदी है। सवा सौ करोड़ लोगों का भरोसा टूट चुका है। भारत जैसे देश में सुशासन पर जोर होना चाहिए। मोदी ने खराब शासन को डायबिटीज के जैसा बताया। जो एक बार शरीर में घर कर जाए तो यह उसे अंदर से काफी कमजोर बना देता है। देखे मोदी की 'चाय पर चर्चा' का लाइव वीडियो:
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/-py59EUPpSE" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications