CG PM Sochalay Yojana: छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री शौचालय योजना का कैसे लें लाभ, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आसान स्टेप्स
CG PM Sochalay Yojana 2025: छत्तीसगढ़ समेत देश के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री शौचालय योजना (PM Sochalay Yojana) चलाई जा रही है। यह योजना स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का हिस्सा है, जिसके तहत ग्रामीण परिवारों को घर में शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
इस योजना का उद्देश्य खुले में शौच की समस्या को खत्म करना, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना और गांवों को खुले में शौच से मुक्त (ODF) बनाना है।

आइए जानते हैं कौन कर सकता है इस योजना के लिए आवेदन, क्या प्रक्रिया और कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स (कागजात) लगेंगे...
क्या है प्रधानमंत्री शौचालय योजना?
प्रधानमंत्री शौचालय योजना के तहत उन ग्रामीण परिवारों को वित्तीय सहायता दी जाती है, जिनके घर में अभी तक शौचालय नहीं है। सरकार शौचालय निर्माण के बाद ₹12,000 की प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है। यह योजना केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लागू है। वहीं शहरी इलाकों के लिए अलग योजनाएं चलाई जाती हैं।
PM Sochalay Yojana Online Apply: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री शौचालय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:
स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस
- सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर जाकर "Application Form for IHHL" विकल्प पर क्लिक करें।
- अब Citizen Registration के विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां अपना मोबाइल नंबर (Login ID), नाम, जेंडर, पता, राज्य और कैप्चा कोड भरकर Submit करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन पेज पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
- पहली बार लॉगिन करने पर पासवर्ड बदलना अनिवार्य होगा।
- पासवर्ड बदलने के बाद होम पेज पर जाकर New Application पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म में राज्य, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- सभी विवरण सही से भरने के बाद Apply बटन पर क्लिक करें।
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री शौचालय योजना का लाभ वही परिवार ले सकते हैं, जो नीचे दी गई शर्तों को पूरा करते हों:
- आवेदक छत्तीसगढ़ का नागरिक हो
- परिवार ग्रामीण क्षेत्र में निवास करता हो
- परिवार गरीबी रेखा के नीचे (BPL) आता हो
- आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष हो
- घर में पहले से शौचालय मौजूद न हो
- आधार और बैंक खाता योजना से लिंक हो
प्रधानमंत्री शौचालय योजना के फायदे
इस योजना से ग्रामीण परिवारों को कई बड़े लाभ मिलते हैं। जिससे महिलाओं और बच्चियों को खुले में जाने से मुक्ति मिलेगी और स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों में कमी आएगी। इससे गांवों में स्वच्छता और साफ-सफाई को बढ़ावा मिलेगा और गरीब परिवार भी सम्मानपूर्वक शौचालय बनवा सकते हैं।
PM शौचालय योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पैन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
पैसे कब और कैसे मिलते हैं?
आवेदन स्वीकृत होने के बाद शौचालय का निर्माण कराया जाता है। स्थानीय अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जाता है। सत्यापन के बाद ₹12,000 की राशि DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवारों के लिए प्रधानमंत्री शौचालय योजना न सिर्फ एक सरकारी सहायता योजना है, बल्कि यह स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा अभियान भी है। यदि आपके घर में अभी तक शौचालय नहीं है तो सरकार की मदद से शौचालय बनवा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications