Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के सम्मान में गुरु पर्व कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण स्वीकार किया। कई सरकारी छात्रावासों के छात्र भाग लेने वाले हैं, अधिकारियों ने सामाजिक सद्भाव और मूल्य शिक्षा पर जोर दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, पेंशनबाड़ा रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे।

CG CM invited to Guru Parv for Guru Ghasidas Jayanti

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गुरु पर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधियों ने बताया कि इस अवसर पर रायपुर के विभिन्न छात्रावासों — कालाबाड़ी कन्या छात्रावास, शंकर नगर कन्या छात्रावास, आमापारा छात्रावास, डी.डी.यू. छात्रावास, कबीर छात्रावास, प्रयास छात्रावास, देवपुरी छात्रावास आदि के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में सहभागी होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी के विचार सामाजिक सद्भाव, समरसता और मानव-सेवा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और मूल्य शिक्षा के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं। प्रतिनिधिमंडल में छात्रावास के पदाधिकारी, शिक्षकगण और अन्य सदस्य शामिल थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+