Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब के आर्मी ब्रिगेड से गायब हुए 'क्लासीफाइड' डॉक्यूमेंट

जेसीओ आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक का अधिकारी होता है। यहीं से कागजात गायब हुए हैं

नई दिल्ली। पंजाब के जालंधर में आर्मी के इंफेंट्री ब्रिगेड के ऑपरेशनल मामलों से जुड़े कुछ कागजात गायब हो गए हैं। मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है, जो मामले की छानबीन कर रही है। खबर है कि ये कागजात करीब एक हफ्ता पहले गायब हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक ये कागजात इंफेंट्री ब्रिगेड के जनरल स्टाफ ऑफिसर ग्रेड 1 (जेसीओ 1) की निगरानी में उनके ऑफिस में रखे हुए थे।

पंजाब के आर्मी ब्रिगेड से गायब हुए 'क्लासीफाइड' कागजात

जेसीओ आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक का अधिकारी होता है। यहीं से कागजात गायब हुए हैं, जिनकी जांच जारी है। मिलेट्री इंटेलिजेंस इस मामले की आंतरिक जाँच कर रही है। पिछले कुछ दिनों में जेसीओ 1 के ऑफिस में आने जाने वाले हर शख्स से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा सिविलियन मिलेट्री वर्कफोर्स से जुड़े लोगों से भी पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार जांच में प्रगति हुई है, लेकिन आर्मी के इंफेंट्री ब्रिगेड के ऑपरेशनल मामलों से जुड़ा संवेदनशील मामला होने के चलते ज्यादा जानकारी मिलना अभी संभव नही है।

हालांकि इस बात की पुष्टि की गई है कि ये कागजात आर्मी के जालंधर स्थित हेडक्वार्टर से ही गायब हुए है। इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि ये कगजात बहुत नए नही थे पर ये 'क्लासीफाइड' श्रेणी के कागजात थे, यानि कि इन्हें महत्वपूर्ण आंका जा रहा है। जालंधर स्थित आर्मी की इंफेंट्री ब्रिगेड 11 आर्मी कार्प्स से जुड़ी हुई है। 11 आर्मी कार्प्स का हेडक्वार्टर भी जालंधर में ही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+