प्रतिनियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधति प्रस्ताव का ममता बनर्जी ने किया विरोध, बोलीं- इस पर आगे ना बढ़ें

नई दिल्ली, 20 जनवरी: केंद्र सरकार के आईएएस (कैडर) नियम, 1954 में संशोधन के प्रस्ताव का ममता बनर्जी ने कड़ा विरोध किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस प्रस्ताव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस चिट्ठी में उन्होंने पीएम से कहा है कि वो इस प्रस्ताव पर आगे ना बढ़ें और इसे वापस लेने पर विचार करें। अधिकारियों की कमी का सामना कर रही केंद्र सरकार ने नए नियम प्रस्तावित किए हैं, जिसके तहत डेपुटेशन पर आईएएस अफसरों को दिल्ली भेजने के अनुरोध पर वीटो करने की राज्यों की शक्ति कम हो जाएगी।

म्न

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आईएएस (कैडर) नियमावली, 1954 में प्रस्तावित संशोधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि इससे अधिकारियों में भय का माहौल पैदा होगा और उनके काम पर भी फर्क पड़ेगा। बनर्जी ने ये भी कहा है कि इस संशोधन से संघीय तानाबाना और संविधान का मूलभूत ढांचा ही खत्म हो जाएगा।

केंद्र सरकार ने नियमावली में संशोधन का जो प्रस्ताव रखा है। उसमें केंद्र को राज्य सरकार की आपत्तियों को दरकिनार कर आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पोस्टिड करने का अधिकार मिल जाएगा। इसको लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सख्त एतजराज जताया गया है। ममता बनर्जी इसको लेकर आठ दिनों के अंदर दो खत पीएम को लिख चुकी हैं। बनर्जी ने पहले 13 जनवरी को और अब 20 जनवरी को पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+