तंबाकू के तलबियों के लिये बुरी खबर, पूरे देश में लगेगा गुटखे पर प्रतिबंध

सरकार ने अपनी बात को पुष्टि करते हुए कहा कि गुटखे में तंबाकु में तंबाकु ना होने के बावजूद भी यह लत लगने वाले और बेहर हानिकारक हैं। जस्टिस जीएस सिंघवी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के सामने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल इंदिरा जयसिंह ने गुटखा उत्पादों के प्रॉडक्शन और सेल के खिलाफ दलीलें दीं।
इस मामले में न्यायालय की मदद कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम ने भी केन्द्र सरकार के दृष्टिकोण का समर्थन किया और कहा कि पान मसाला और तंबाकू अलग अलग बेच कर कंपनियां कानूनों का मजाक बना रही हैं क्योंकि वे तंबाकू के साथ गुटखा का निर्माण नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय देश की 35 फीसदी वयस्क आबादी तंबाकू के लत की शिकार है।












Click it and Unblock the Notifications