आज से नमामि गंगे की शुरुआत, देशभर में 231 परियोजनाओं का होगा शुभारंभ
नयी दिल्ली। गंगा नदी को अविरल और निर्मल बनाने के लिए मोदी सरकार आज से नमामि गंगे परियोजना की शुरुआत करने जा रही है। सरकार आज से देशभर में अगल-अगल स्थानों पर 231 परियोजनाओं की शुरुआत करेगी, जिसका मकसद गंगा को साफ-सुथरा करना है। परियोजना का सुभारंभ उत्तराखंड के हरिद्वार में होगा, जहां केंद्रीय जलमंत्री उमा भारती के साथ सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत भी मौजूद होंगे।

इस परियोजना की शुरुआत उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली में होगी। नमामि गंगे परियोजना के तहत घाटों का निर्माण, गंगा को साफ करना, वृक्षारोपण, जैव संरक्षण करना है। नामामि गंगे के तहत सबसे ज्यादा परियोजनाएं उत्तराखंड में शुरु की जाए गी, जहां देहरादून, गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रूद्र प्रयाग, हरिद्वार और चमोली जिलों में 47 परियोजनाओं की शुरुआत होगा।
इसका पहला चरण अक्तूबर 2016 में दिखना शुरु हो जाएगा, जबकि दूसरा चरण अगले दो सालों में पूरा होगा। इतना ही नहीं इस परियोजना के तहत केंद्र सरकार एक ऐसा ऐप लाने जा रही है जो जो नदी में प्रदूषण के स्तर की निगरानी करेगा।












Click it and Unblock the Notifications