केंद्र सरकार ने अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी का कार्यकाल बढ़ाया
रोहतगी के साथ-साथ सॉलीसीटर जनरल रंजीत कुमार और पांच लॉ अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया गयाहै।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी का कार्यकाल बढ़ा दिया है। जून में रोहतगी का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। रोहतगी के साथ-साथ सॉलीसीटर जनरल रंजीत कुमार और पांच कानून अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया गया है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कानून अधिकारियों का कार्यकाल अगले आदेश तक बढ़ा दिया है, वहीं अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल पिंकी आनंद, मनिंदर सिंह, पी.एस पटवालिया, तुषार मेहता और पी एस नरसिम्हा को अनिश्चितकाल के लिए कार्यकाल विस्तार दिया गया है।
रोहतगी को जून 2014 में निर्धारित तीन साल के कार्यकाल के लिए देश का मुख्य विधि अधिकारी नियुक्त किया गया था। रोहतगी 2002 के गुजरात दंगे समेत कई मामलों में उच्चतम न्यायालय में गुजरात सरकार की तरफ से पैरवी कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications