15 कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा में कटौती, जानिए लिस्ट में किसका-किसका है नाम
गृह मंत्रालय की तरफ से यह फैसला इंटेलिजेंस एजेंसियों के आकलन होने के बाद लिया गया है।
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से 42 नेताओं की सुरक्षा को कम किया गया है। इन नेताओं में कांग्रेस के 15 नेता शामिल है।

कांग्रेस के जो मुख्य नेता इस लिस्ट में शामिल हैं वो अजय माकल, अर्जुन मोढवाडिया, शशि थरूर और श्रीप्रकाश जायसवाल हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री एके एंटनी की सुरक्षा लेयर भी कम कर अब Y- श्रेणी कर दी गई है।
गृह मंत्रालय की तरफ से यह फैसला इंटेलिजेंस एजेंसियों के आकलन होने के बाद लिया गया है। वहीं राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला की सुरक्षा श्रेणी भी अब Y श्रेणी कर दी गई है। हालांकि कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास, प्रिया रंजन दास मुंशी और आरपीएन सिंह समेत 8 लोगों एक्स श्रेणी कवर वापिस लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications