Central Vista Avenue : पीएम मोदी ने नए कलेवर में देश को समर्पित किया कर्तव्य पथ, देखिए विहंगम नजारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन किया। Redevelopment के बाद हुए उद्घाटन के मौके पर शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। Central Vista Avenue PM Modi inauguration after redevelopme
नई दिल्ली, 08 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन करने से पहले उन कार्यकर्ताओं से मिले जिन्होंने दिल्ली में सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास परियोजना में उल्लेखनीय भूमिका अदा की है। पीएम मोदी ने 'श्रमजीवी' (श्रमिकों) से कहा कि वह अगले गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास परियोजना पर काम करने वाले सभी लोगों को आमंत्रित करेंगे। पीएम मोदी ने आज ऐतिहासिक राजपथ को कर्तव्य पथ में बदले जाने के बाद इसका उद्घाटन किया। उन्होंने इंडिया गेट पर आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों का उद्घाटन करने के बाद सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का भी उद्घाटन किया। दूधिया प्रकाश में सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का विहंगम नजारा दिखा। 13,450 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है

महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना
पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर सेंट्रल विस्टा एवेन्यू और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। संशोधित खंड मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को एक भव्य समारोह में नव नामित कर्तव्य पथ का भी उद्घाटन किया। राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक की सड़क के इस खंड को पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था।

नेताजी को श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस कार्यक्रम में पीएम के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस परेड में श्रमजीवी
सेंट्रल विस्टा का संशोधित खंड खोलने से पहले, पीएम ने उन कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत भी की, जो दिल्ली में सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास परियोजना में शामिल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 'श्रमजीवी' (श्रमिकों) से कहा कि वह अगले गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास परियोजना पर काम करने वाले सभी लोगों को आमंत्रित करेंगे।

विकास को प्रदर्शित करते हुए गैलरी
पिछले नौ दशकों में सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के विकास को प्रदर्शित करते हुए गैलरी भी तैयार की गई है। पीएम मोदी ने इंडिया गेट परिसर में बनी गैलरी का मुआयना भी किया।

₹ 13,450 करोड़ की परियोजना
संशोधित खंड मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा है। ₹ 13,450 करोड़ की इस परियोजना के अंतर्गत नया त्रिकोणीय संसद भवन, कॉमन केंद्रीय सचिवालय, नया प्रधानमंत्री निवास और कार्यालय और एक नया उपराष्ट्रपति एन्क्लेव की परिकल्पना की गई है।

दोबारा विकसित होने पर क्या बदला
गुरुवार को पीएम मोदी ने जिन चीजों का उद्घाटन किया, यह पहली परियोजना है जिसे सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत पूरा किया गया है। दोबारा विकसित 'कर्तव्य पथ' में सुंदर परिदृश्य, वॉकवे के साथ लॉन, अतिरिक्त हरे भरे स्थान, नवीनीकृत नहरें, नई सुविधा ब्लॉक, बेहतर साइनेज और वेंडिंग कियोस्क प्रदर्शित होंगे।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस
कर्तव्य पथ और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के तहत नए पैदल यात्री अंडरपास, बेहतर पार्किंग स्थान, नए प्रदर्शनी पैनल और रात के समय उन्नत रोशनी के इंतजाम किए गए हैं। नई विशेषताओं से लैस इन जगहों पर आना सार्वजनिक अनुभव को बढ़ाएगा।

Central Vista sustainability features से लैस
Central Vista Avenue में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, तूफानी जल प्रबंधन, उपयोग किए गए पानी का पुनर्चक्रण, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण और ऊर्जा-कुशल प्रकाश व्यवस्था जैसी कई सुविधाएं ऐसी भी शामिल हैं जिन्हें स्थिरता यानी sustainability features कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications