केंद्रीय मंत्री ने इस तस्वीर से उड़ाया कांग्रेस का मजाक

नई दिल्ली। नागरिक एवं उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। दरअसल जिस तरह से कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव में महज 52 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है, उसके बाद हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट करके कांग्रेस पर तंज कसा है। हरदीप सिंह ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है जिसपर लिखा है कि साला कांग्रेसी। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा है कि ये लोग इसे इटैलियन कॉन्फ्रेंस रूम कहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह इस साइन बोर्ड के पास भी दीवार के पीछे रीढ़ है।

puri

दरअसल कांग्रेस अध्यक्षा राहुल गांधी केरल की वायनाड सींट से जीत दर्ज करने के बाद यहां लोगों का अभिवानद स्वीकार करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा चुनाव प्रचार झूठ, जहर और नफरत से भरा हुआ था। लेकिन हमारी पार्टी सच, प्यार और सद्भाव के साथ खड़ी रही। बता दें कि केरल के दौरे पर राहुल गांधी ने कलपेट्टा, कंबलक्कड़, पनामरम, मनंथवाड़ी पुलपल्ली और सुल्तान बाथरी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

आपको बता दें कि हरदीप सिंह पुरी को इस सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है, उन्होंने शुक्रवार को अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाला। उनके साथमने एयर इंडिया, जेट एयरवेज जैसी मुश्किल चुनौतिया हैं। मंत्री पद संभालने के बाद पुरी ने तमाम वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और विभाग में चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जब मैं इस सेक्टर के बारे में जानकारी हासिल कर लूंगा तो आपसे मुलाकात करूंगा। बता दें कि इससे पहले सुरेश प्रभु नागरिक उड्डयन मंत्री थे। हरदीप सिंह पुरी राजनयिक रह चुके हैं और बतौर आईएफएस उन्होंने कई देशों में अपनी सेवाएं दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+