पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय में विस्फोट: हरकत में आईं केंद्रीय एजेंसियां, रॉकेट ग्रेनेड के इस्तेमाल का शक

पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय में हुए विस्फोट के बाद केंद्रीय एजेंसियां हरकत में आ गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं।

मोहाली, 10 मई: पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया मुख्यालय में हुए विस्फोट के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। विस्फोट को देखते हुए सभी एजेंसियां हरकत में आ गईं और मोर्चा संभाल लिया है। खुफिया ब्यूरो, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ), मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की खुफिया विंग ने अपने अभियान तेज कर विस्फोट की जांच में जुट गई है।

Recommended Video

      Mohali Bomb Blast: मोहाली ब्लास्ट मामले में सामने आया 'Pizza Connection'! | वनइंडिया हिंदी
      punjab

      केंद्रीय खुफिया एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमले में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) के इस्तेमाल होने का संदेह है, जो कि यह सामान्य बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी ग्रेनेड हमले हुए हैं, लेकिन आरपीजी का इस्तेमाल होना चिंता का विषय है। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पंजाब पुलिस ने अलर्ट जारी किया था लेकिन मौखिक रूप से बताया था, लिखित में नहीं।

      विस्फोट में कोई क्षति नहीं

      वहीं, मोहाली पुलिस ने बताया कि सेक्टर-77 खुफिया मुख्यालय में मामूली विस्फोट हुआ। इससे कोई क्षति नहीं पहुंची है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। वहीं, 8 मई को पंजाब पुलिस ने तरणतारन जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों लोगों के पास से 2.5 किलोग्राम के आईईडी बरामद किया था। इससे पहले पांच मई को हरियाणा के करनाल में चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से 2.5 किलो के तीन आईईडी बरामद किए थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+