क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अगले महीने से देश में शुरू होगा 'हर घर दस्तक' वैक्सीनेशन अभियान, घर-घर जाकर टीका लगाएंगे हेल्थ वर्कर

Google Oneindia News

नई दिल्ली, अक्टूबर 27। अगले महीने से केंद्र सरकार एक मेगा टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने जा रही है। बुधवार को देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार अगले महीने से 'हर घर दस्तक' वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत हेल्थ वर्कर्स सभी पात्र लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीन की सेकेंड डोज लगाएंगे। इसके अलावा जिनको पहली डोज नहीं लगी है, उन्हें वैक्सीन की पहली डोज भी लगाई जाएगी।

देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को नहीं लगी है एक भी डोज

देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को नहीं लगी है एक भी डोज

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने बताया कि भारत में अभी तक 77 प्रतिशत योग्य आबादी को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है, जबकि 32 प्रतिशत को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अभी तक देश में लगभग 10 करोड़ से अधिक लोगों ने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है।

जिन्होंने टीका नहीं लगवाया था वो टीका जरूर लगवाएं- मंडाविया

जिन्होंने टीका नहीं लगवाया था वो टीका जरूर लगवाएं- मंडाविया

स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान कहा कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, वो टीका जरूर लगवाएं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 3.92 करोड़ से अधिक लाभार्थी अपनी दूसरी खुराक के लिए पिछले छह सप्ताह से अधिक समय से वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा लगभग 1.57 करोड़ चार से छह सप्ताह से इंतजार कर रहे हैं। वहीं 1.50 करोड़ से अधिक लोग 2-4 सप्ताह से वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ओमान जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, वैक्सीन लिस्ट में शामिल COVAXINये भी पढ़ें: ओमान जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, वैक्सीन लिस्ट में शामिल COVAXIN

Comments
English summary
Central govt start Har ghar dastak vaccination campaign from next month
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X