सरकार की राहुल गांधी की दो टूक, मांफी मांगे नहीं तो दर्ज हो सकता है आपराधिक मामला
नई दिल्ली। एक तरफ जहां सुषमा स्वराज प्रकरण को लेकर संसद का मानसून सत्र बुरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ गया हैं। वहीं दूसरी तरफ हमलावर सरकार ने विपक्ष को आड़े हाथ लेने का फैसला ले लिया है।
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राहुल गांधी को तल्ख अंदाज में उनके सुषमा स्वराज पर दिये गये बयान पर मांफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल सुषमाजी पर दिये बयान पर मांफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सकती हैं और उनपर मानहानि का मुकदमा ठोंका जा सकता है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने गुरुवार को मीडिया में कहा था कि सुषमा स्वराज ने आपराधिक कृत्य किया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनसे इस्तीफा लेना चाहिए।
हवा-हवाई हैं पीएम मोदी थोड़ा बातों में वजन लाएं तो समझ में आए: राहुल गांधी
वहीं नितिन गडकरी ने कहा कि सुषमाजी ने कोई भी गलता काम नहीं किया है। उन्होंने संविधान और कानून के खिलाफ कोई भी काम नहीं किया है। लेकिन लोकसभा चुनाव में अपनी करारी हार को कांग्रेस पचा पाने में समर्थ नहीं है जिसकी वजह से वह ऐसे आरोप लगा रही है।
गडकरी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की विदेश मंत्री और देश का अपमान किया है। उन्हें अपने बयान पर मांफी मांगनी चाहिए। लेकिन अगर वह ऐसा करना जारी रखेंगे तो उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications