अंडमान जेल में सावरकर की दया याचिका को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा बयान
नई दिल्ली- केंद्र सरकार ने कहा है कि अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के पास राष्ट्रवादी हिंदू नेता विनायक दामोदर सावरकर की ओर से अंग्रेज सरकार को दी गई कोई भी दया याचिका उपलब्ध नहीं है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से एक प्रश्न के जवाब में संसद में मंगलवार को यह जानकारी दी गई है। प्रश्न में पूछा गया था कि क्या ब्रिटिश सरकार को दी गई सावरकर की कोई दया याचिका सेल्युलर जेल में डिसप्ले की गई है, इसी पर केंद्र सरकार ने वहां से मिली सूचना के आधार पर ऐसी किसी दया याचिका होने से इनकार किया है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को संसद को बताया है कि अंडमान एवं निकोबार स्थित सेल्युलर जेल म्यूजियम में विनायक दामोदर सावरकर की ओर से ब्रिटिश सरकार को सौंपी गई कोई भी दया याचिका या उससे जुड़ा कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है और न ही यह वहां के कला और संस्कृति विभाग के पास ही है।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने हिंदू राष्ट्रवादी नेता सावरकर की दया याचिका के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में संसद को यह जानकारी दी है।
पटेल ने कहा, 'अंडमान एवं निकोबार से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक ऐसी कोई दया याचिका सेल्युलर जेल म्यूजियम में नहीं लगाई गई है, क्योंकि अंडमान एवं निकोबार के कला और संस्कृति विभाग के पास ऐसा कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications