मोदी सरकार में ज्यादा होगा काम, छोटा होगा वीकेंड!

केन्द्रीय कर्मचारियों के काम के घंटे बढ़ाए जाएंगे, वीकेंड छोटा हो सकता है। मोदी की अगुआई वाली एनडीए सरकार ने काम की स्पीड बढ़ाने और तय समय पर पूरा करने के उद्देश्य से मंत्रालयों और विभागों में काम करने के मौजूदा सिस्टम को पूरी तरह बदलने की पहल की है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग को इसके लिए कैबिनेट नोट तैयार करने को कहा गया है और संसद सत्र के तुरंत बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।
हलांकि आपको बता दें कि जब तक आधिकारिक आदेश नहीं आता तब तक सभी सेक्रेटरी को मौखिक निर्देश से शनिवार को भी ऑफिस आने को कहा गया है। मोदी में खुद काम करने का जूनू है वो खुद 18 घंटे काम करते हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी टीम को भी इसके लिए तैयार किया हैं। गौरतलब है कि 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने हफ्ते में पांच दिन ऑफिस की परंपरा शुरू की थी। इसके लिए बाकी के पांच दिन ऑफिस टाइमिंग में एक घंटे की वृद्धि की गई थी।
लेकिन मोदी की योजना के मुताबिक अब केन्द्रीय कर्माचारी को हफ्ते में मात्र रविवार को छुट्टी मिलेगी, शनिवार को सभी मंत्रालय और विभाग खुले रहें। वहीं काम के घंटों मं भी बदलाव किया गया हैं। कामकाज सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक रखने पर विचार किया जा रहा हैं। जो कि अब तक 8 से 4 बजे तक का था।












Click it and Unblock the Notifications