कल मोदी सरकार बतायेगी दाऊद इब्राहीम के ठिकाने के बारे में!
नई दिल्ली। लोकसभा में केंद्र सरकार ने दाऊद इब्राहीम के बारे में दिये अपने बयान पर घिरने के बाद अपनी गलती को सुधारने जा रही है। माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह संसद में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के ठिकाने के बारे में सदन को सूचित करेंगे।

गृहमंत्री खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर दाऊद के वर्तमान ठिकाने के बारे में सदन में बयान देंगे। उम्मीद है कि राजनाथ सिंह कल यानि सोमवार को सदन में इस बारे में जानकारी देंगे। गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने सदन में कहा था कि उसे दाऊद इब्राहीम के ठिकाने के बारे में पता नहीं है।
केंद्र सरकार के इस बयान के बाद सरकार की जमकर आलोचना हुई। वहीं केंद्र सरकार अभी भी अपने रुख पर कायम है कि कह रही है कि तकनीकी रूप से सरकार का जवाब दाऊद के बारे में बिल्कुल सही है।
वहीं सूत्रों और खुफिया विभाग की मानें तो दाऊद पाकिस्तान में ही रह रहा है। वहीं पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित का कहना है कि दाऊद पाकिस्तान की सीमा में नहीं है और हमारा रुख इस मामले में बिल्कुल साफ है।












Click it and Unblock the Notifications