MSG फिल्म के विरोध में सेंसर बोर्ड की सदस्य इरा भाष्कर ने भी दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। सेंसर बोर्ड की प्रमुख लीला सैमसन के इस्तीफा देने के बाद सरकार पर लगाये गये आरोपों पर सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लीला सैमसन सरकार पर लगाये अपने आरोपों का सबूत पेश करें। वहीं एमएसजी फिल्म को सेंसर बोर्ड की मंजूरी के विरोध में सेंसर बोर्ड की एक और सदस्य इरा भाष्कर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'एमएसजी को एफसीएटी से हरी झंडी मिलने के बाद सेंसर बोर्ड की प्रमुख लीला सैमसन ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने बोर्ड के कामकाज में सरकारी दखल का आरोप लगाया था।
लीला सैमसन पर दबाव की बात को दरकिनार करते हुए सूचना प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने साफ किया कि सरकार की ओर से कोई दखल नहीं किया गया है। ना ही किसी भी प्रकार का कोई दबाव डाला गया है। उन्होंने कहा कि अगर दबाव डाला गया या किसी भी प्रकार का सरकार की ओर से कोई हस्तक्षेप है तो लीला इसका सबूत दें सरकार को।












Click it and Unblock the Notifications