सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाया उत्पाद शुल्क, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर के देश इस समय लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं, जिस कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड (कच्चे तेल) की कीमतें अर्श से फर्श पर आ गई हैं। लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का फायदा भारत की आम जनता को नहीं मिलने वाला। इसकी वजह यह है कि भारत सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी इस मौके का फायदा उठाकर अपना खजाना भरने में लगी हुई हैं।
Recommended Video

पेट्रोल और डीजल पर बढ़ा उत्पाद शुल्क
मंगलवार देर रात सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर रोड सेस के रूप में अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल पर 5 रुपये तक उत्पाद शुल्क पर विशेष अतिरिक्त शुल्क भी बढ़ाया। इसके प्रभाव से पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये की शुद्ध वृद्धि हुई है। सरकार द्वारा जारी यह नया शुल्क आज से यानी बुधवार से लागू होगा। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतों का आम जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
The price hike will be absorbed by Oil Marketing Companies leading to no increase in retail prices of fuel at the pump. https://t.co/lTTXEDfgfd
— ANI (@ANI) May 5, 2020
आम जनता की जेब पर पड़ेगा ये असर
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के खिलाफ मूल्य वृद्धि को अवशोषित किया जाएगा और उपभोक्ताओं के लिए खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। अधिकारी ने कहा, 'पेट्रोल और डीजल की एमआरपी पहले की तरह समान बनी रहेगी।' बता दें केंद्र के इस फैसले के कुछ ही घंटे पहले दिल्ली और पंजाब सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर वैट की दरों में वृद्धि करने का फैसला किया था जिसका बोझ दिल्ली व पंजाब की जनता पर पड़ेगा।

कोरोना के चलते कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में एक बड़ी गिरावट जारी रखी है क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर खराब हो गई हैं। बढ़ोतरी पूरी तरह से अतिरिक्त उत्पाद शुल्क के रूप में है, इसलिए राजस्व पूरी तरह से केंद्र सरकार को मिलेगा। केंद्र सरकार को उम्मीद है कि पूरे साल में इस वृद्धि से राजस्व संग्रह में 1,75,000 करोड़ रुपये का इजाफा होगा। इस पूरे धन राशि का इस्तेमाल ढांचागत विकास व दूसरे विकास कार्यो में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: दुनिया में फैल रहा अब नए प्रकार का कोरोनावायरस, जो मूल कोरोना से बेहद हैं खतरनाक, वैज्ञानिकों ने दी ये चेतावनी
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications