WhatsApp को टक्कर देने के लिए भारत का अपना Sandes ऐप, जानिए कैसे करता है काम
नई दिल्ली, 29 जुलाई: केंद्र सरकार ने इंस्टैंट मैसेज ऐप WhatsApp को टक्कर देने के लिए स्वदेशी विकल्प सैंड्स नाम के ऐप को विकसित किया है। हालांकि अभी तक इसका इस्तेमाल सिर्फ सरकारी कर्मचारियों और उन एजेंसियों के बीच आंतरिक रूप से किया जा सकता है, जो सरकार से जुड़े हैं। व्हाट्सऐप की तरह नए एनआईसी प्लेटफॉर्म का यूज किसी भी व्यक्ति के मोबाइल नंबर या ईमेल के साथ सभी प्रकार के कम्युनिकेशन के लिए किया जा सकता है। ऐसे में जानिए कि सैंड्स को क्यों बनाया गया और यह कैसे काम करता है।

दरअसल, स्वदेशी मैसेजिंग ऐप विकसित करने का विचार मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान ही आया था, जबकि इस पर वास्तविक काम 2020 की शुरुआत में शुरू हुआ। मार्च 2020 में कोरोना महामारी फैल गई और देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया तो सरकार ने इस प्रक्रिया को तेजी से ट्रैक किया, क्योंकि सरकारी कर्मचारियों के बीच बातचीत को सुरक्षित करने की जरूरत महसूस की गई थी, जो घर से काम करते समय संवेदनशील नीतिगत मामलों पर संवाद कर रहे थे। एनआईसी ने अपना पहला वर्जन अगस्त 2020 में जारी किया।
आधिकारिक बातचीत को सुरक्षित करने के लिए हाई लेवल विचार विमर्श के बाद राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने गवर्नमेंट इंस्टेंट मैसेजिंग सिस्टम (जीआईएमएस) पर काम करना शुरू कर दिया, जो एक ओपन सोर्स, क्लाउड इनेबल्ड, एंड टू एंड एनक्रिप्टेड ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म है, जिसे भारत सरकार के डेटा सेंटर पर होस्ट किया गया है। सैंड्स सरकार और नागरिकों के बीच तुरंत और सुरक्षित मैसेज भेजने के लिए एनआईसी की ओर से विकसित किया गया स्वदेशी प्लेटफॉर्म है।
अन्य ऐप की तरह ही पहली बार यूजर को रजिस्ट्रेशन करने के लिए इसे एक वैध मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की आवश्यकता होती है। Sandes के एंड्रॉइड और iOS वर्जन https://gims.gov.in पर उपलब्ध हैं। सैंड्स में ईमेल और मोबाइल आधारित सेल्फ रजिस्ट्रेशन, वन-टू-वन और ग्रुप मैसेजिंग, फाइल और मीडिया शेयरिंग, ऑडियो वीडियो कॉल के साथ चैटबॉट सक्षम डैशबोर्ड शामिल हैं।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications