सरोगेट मां को मिलेगी 26 हफ्ते की मेटरनिटी लीव, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली महिला कर्मचारियों को 26 हफ्ते की मेटरनिटी लीव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। कार्मिक मंत्रालय के एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक इसके लिए मंजूरी दे दी गई है। अब सरोगेट मदर बनने वाली महिला कर्मचारी वेतन सहित 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश प्राप्त कर सकती हैं। मंत्रालय ने इस मामले पर 2015 में आए दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बारे में केंद्र सरकार के सभी विभागों और मंत्रालयों को लिखा है कि सभी मंत्रालयों/विभागों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित अधिकारियों को इसके बारे में व्यापक जानकारी दें।

हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
सरोगेट मां को मातृत्व अवकाश की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दी गई थी। याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली महिला कर्मचारी भी मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन करने की हकदार होगी। मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी विभागों को इस मुद्दे पर 2015 के उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति भी भेजी है।

सरोगेट मां को नहीं दी थी स्कूल ने छुट्टी
2015 में दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्रीय विद्यालय की एक टीचर ने पिटीशन दायर की थी। महिला सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनी थी, लेकिन उसे ये कहकर मैटरनिटी लीव नहीं दी गई कि वो बच्चों के बायोलॉजिकल मां नहीं है। आपको बता दें कि मार्च 2017 में मैटरनिटी लीव पर संशोधित बिल संसद में पास किया गया था। इसमें प्रेग्नेंट महिलाओं को 26 हफ्तों की छुट्टी देने का प्रावधान था, जो कि पहले 12 हफ्ते थी।

सरोगेट मांओ को मिलेगा फायदा
मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट, 1961 के मुताबिक, देश की हर कामकाजी महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे की देखरेख के लिए छुट्टी मिलती है। इन दौरान उसे पूरी सैलरी देने का नियम है। 2017 में मैटरनिटी लीव पर संशोधित बिल संसद में पास किया गया। कर्मिक मंत्रालय के नए आदेश के बाद अब सरोगेट मांओ को फायदा मिलेगा।
-
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही? -
RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RR -
35 करोड़ का दांव खेल बना लिए 350 करोड़! IPL ने कैसे बदली प्रीति जिंटा की किस्मत? 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट -
कौन हैं गौरव गोगोई की विदेशी पत्नी एलिजाबेथ? पाकिस्तान लिंक से St. Kitts केस तक, असम चुनाव में क्यों है चर्चा












Click it and Unblock the Notifications