Census Forms: रसोई गैस, पीने का पानी-खाना, इंटरनेट, धर्म...जनगणना फॉर्म में आपसे क्या-क्या पूछा जाएगा?
Census of India: जनगणना विभाग जल्द ही जनगणना कराने की योजना बना रही है। होने वाले जनगणना में लोगों से कुछ नए सवाल पूछे जा सकते हैं।

Census Forms details Hindi: आपने क्या पढ़ाई की है, धर्म क्या है, क्या आपके यहां शौचालय है, क्या आपके पास एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन है, क्या आपके पास इंटरनेट है, क्या आपके पास एक घर है, क्या आप उस घर में रहते हैं, क्या आपके पास डीटीएच कनेक्शन है, क्या आप मिनरल वॉटर पीते हैं, आपका परिवार क्या खाना खाता है...? ये कुछ ऐसे नए प्रश्न हैं जिनका उत्तर आपको जनगणना फॉर्म में देना होगा।
Census of India: आइए जानते हैं सरकार आपसे जनगणना फॉर्म में और क्या-क्या पूछा जाएगा...?
भारत की जनगणना विभाग ने हाल अपनी स्थापना की 150वीं वर्षगांठ मनाई है। इस खास मौके पर विभाग की ओर से एक नया प्रकाशन जारी किया गया है। इस प्रकाशन में चार दशकों में हुई जनगणना की तैयारियों बारे डिटेल में जानकारी दी गई है। इसमें एक चैप्टर 2021 की जनगणना की तैयारियों के बारे में भी बताया गया है।
सरकार ने बताया है कि 2021 की जनगणना के लिए डेटा एकत्र करने की कोशिश 1 अप्रैल से 30 सितंबर, 2020 तक देश भर में होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। नए शेड्यूल को अभी अधिसूचित किया जाना बाकी है, लेकिन जनगणना फॉर्म में महत्वपूर्ण बदलावों के साथ, जनगणना के हाउसिंग लिस्टिंग चरण के जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।
भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा लॉन्च की गई एक ई-बुक में वो सारी जानकारी दी गई है, कि एक जनगणना फॉर्म में सरकार आपसे क्या-क्या पूछने वाली है। इन सवालों में हर छोटी-बड़ी जानकारी मांगी गई है। सरकार कथित तौर पर लोगों को ऑनलाइन फॉर्म भरने का विकल्प देने की भी योजना बना रही है।

Census: जनगणना के लिए क्या-क्या सवाल पूछे जाएंगे?
1. आधिकारिक प्रश्नावली के मुताबिक जनगणना अधिकारी यह जानने की कोशिश करेगा कि अगर कोई व्यक्ति विकलांग है तो वह, जन्म से विकलांग है या फिर एसिड अटैक के कारण हुआ या हुई है...? या फिर ब्लड डिसऑर्डर, क्रोनिक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर की वजह से विकलांगता है...? 2011 में हुई पिछली जनगणना में इन विकल्पों का जिक्र नहीं था।
2. शैक्षिक योग्यताओं की जानकारी देते वक्त उत्तरदाताओं को ये बताना होगा कि आईटी, इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रबंधन, किस स्ट्रीम से पढ़ाई की है। इसी तरह, शिक्षा कॉलम में प्राप्त उच्चतम डिग्री निर्दिष्ट करने के लिए और विकल्प भी जोड़े जाएंगे, जैसे ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, एम फिल, पीएचडी आदि।
3. नागरिकों को जनगणना अधिकारियों को ये भी बताना होगा कि उनके पास खाना पकाने के लिए एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन हैं या नहीं। पहले के प्रपत्रों में सिर्फ यह पूछा जाता था कि क्या प्रतिवादी के पास अपनी खुद की रसोई है या नहीं।
4. नागरिकों को जनगणना अधिकारियों को ये भी बताना होगा कि नागरिकों के पास किस तरह का टीवी कनेक्शन है और क्या उनके पास डीटीएच कनेक्शन है? क्या आपके पास इंटरनेट है? क्या इंटरनेट से लैपटॉप, कंप्यूटर, स्मार्टफोन कनेक्ट रहता है? आपके पास कितने मोबाइल फोन है, इसकी जानकारी भी मांगी जाएगी।
5. प्रश्नावली में छह धर्मों- हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध और जैन के विकल्प भी पूछे जाएंगे। अन्य धर्मों के लिए, फॉर्म में धर्म का पूरा नाम लिखने का विकल्प दिया गया है, लेकिन इसे कोई कोड नहीं दिया गया है।
6. अपनी मातृभाषा के अलावा जनगणना फॉर्म में दो अन्य भाषाओं की सूची बना सकते हैं, जिसके बारे में वह ज्यादा जानते हैं।
7. अन्य सवालों में यह भी पूछा जाएगा कि आप घर में कौन सा पानी पीते हैं, पैकेज्ड या बोतलबंद पानी का उपयोग करते हैं? परिवार के खाने का मुख्य अनाज क्या है?
Recommended Video

-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications