Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Census 2027: दो फेज में होगी जनगणना, पूछे जाएंगे ये 33 प्रश्‍न, घर,परिवार, फोन,वाहन समेत देनी होगी सभी डिटेल

Census 2027: केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार जनगणना में परिवार के मुखिया से 33 अहम सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान, परिवार और वाहन जैसी जरूरी जानकारियां शामिल होंगी। ये सारी जानकारी सही-सही उपलब्ध कराना जरूरी होगा ताकि देश की सही तस्वीर सामने आ सके।

देशभर में जनगणना दो चरणों में होगी। पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2026 तक चलेगा, जिसमें घरों की पूरी लिस्ट बनाई जाएगी और उनसे जुड़ा डेटा जमा किया जाएगा। फिर फरवरी 2027 से दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें देश की कुल आबादी की गणना की जाएगी। इस प्रक्रिया से देश की जनसांख्यिकी की सही जानकारी मिलेगी और योजनाएं बेहतर तरीके से बन सकेंगी।

Census 2027

🟡पहले फेज की जनगणना की तारीख क्‍या है?

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 8 जनवरी को घोषणा की थी कि जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच पूरा किया जाएगा। इस दौरान, प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को अपने निर्धारित क्षेत्र में यह कार्य 30 दिनों के भीतर संपन्न करना होगा। याद रहे 2011 जनगणना में भारत की आबादी 121 करोड़ थी, जिसमें 51.5% पुरुष व 48.5% महिलाएं थीं।

🟡घरों की जानकारी खुद भरने का विकल्प

सरकार ने बताया कि घरों की लिस्टिंग शुरू होने से 15 दिन पहले नागरिक अपनी जानकारी खुद भर सकते हैं। इसे सेल्फ एन्यूमरेशन कहा जाएगा। यानी लोग ऑनलाइन या मोबाइल ऐप के जरिए अपना डेटा पहले से अपडेट कर सकेंगे, ताकि गणना की प्रक्रिया आसान और तेज़ हो।

🟡कोरोना की वजह से टाल दी गई थी जनगणना

जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे टाल दिया गया। अब यह पूरी जनगणना 2027 में आयोजित की जाएगी। याद रहे जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 8(1) के तहत केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 की पिछली अधिसूचना को रद्द कर दिया है, हालांकि उसके तहत की गई कार्रवाइयां सुरक्षित रहेंगी। नई अधिसूचना अधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र में संरचित गृह-सूचीकरण व आवास जनगणना अनुसूची का उपयोग कर डेटा एकत्र करने की अनुमति देती है।

🟡पूरी जनगणना होगी डिजिटल

इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। लगभग 30 लाख कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिए डेटा एकत्र करेंगे। मोबाइल ऐप, पोर्टल और रियल-टाइम डेटा ट्रांसफर जैसी आधुनिक तकनीकें इसे लगभग पूरी तरह पेपरलेस बनाएंगी। ऐप्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।

🟡जाति जनगणना भी होगी डिजिटल

इस बार जनगणना में जाति से जुड़ी जानकारी भी डिजिटल माध्यम से जुटाई जाएगी। यह आजादी के बाद पहली बार होगा जब जाति की गिनती शामिल की जाएगी। इससे पहले, अंग्रेजों के शासनकाल में केवल 1931 तक जाति आधारित जनगणना की गई थी। आजादी के बाद पहली बार जनगणना में जातिगत डेटा डिजिटल माध्यम से जुटाया जाएगा। इस फैसले को अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ने मंजूरी दी।

🟡जनगणना में पूछे जाएंगे 33 सवाल

जनगणना के दौरान कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान और परिवार से जुड़ी सभी अहम जानकारियां पूछी जाएंगी। इसमें मकान का नंबर, फर्श, दीवार और छत की सामग्री, मकान की स्थिति और इस्तेमाल, परिवार का आकार, स्वामित्व और कमरे जैसी बातें शामिल हैं। इसके साथ ही परिवार के मुखिया का लिंग और सामाजिक श्रेणी जैसी जनसांख्यिकीय जानकारी भी जुटाई जाएगी।

🟡जनगणना में ली जाएगी घर से जुड़ी ये सारी डिटेल

साथ ही पीने का पानी, बिजली, शौचालय, रसोई, एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन, खाना पकाने का ईंधन, अपशिष्ट जल निकास जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ इंटरनेट, मोबाइल फोन, कंप्यूटर, टेलीविजन और वाहनों जैसी संचार व परिवहन सुविधाओं का भी डेटा लिया जाएगा। मोबाइल नंबर केवल जनगणना से जुड़ी जानकारी भेजने और संपर्क के लिए ही इस्तेमाल होंगे।

🟡Census 2027 Question: जनगणना 2027 में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

  • भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकारी अथवा जनगणना नंबर)
  • मकान नंबर
  • मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
  • मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
  • मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
  • मकान के उपयोग
  • मकान की हालत
  • परिवार क्रमांक
  • परिवार के सदस्यों की संख्या
  • परिवार के मुखिया का नाम
  • परिवार के मुखिया का लिंग
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य
  • मकान के स्वामित्व की स्थिति
  • मकान में कमरों की संख्या
  • परिवार में विवाहित दंपतियों की संख्या
  • पेयजल का मुख्य स्रोत
  • पेयजल स्रोत की उपलब्धता
  • लाइट का मुख्य स्रोत
  • शौचालय की उपलब्धता
  • शौचालय का प्रकार
  • गंदे पानी की निकासी
  • स्नानघर की उपलब्धता
  • रसोईघर, एलपीजी / पीएनजी कनेक्शन
  • खाना पकाने के लिए मुख्य ईंधन
  • रेडियो / ट्रांजिस्टर
  • टेलीविजन
  • इंटरनेट सुविधा
  • लैपटॉप / कम्प्यूटर
  • टेलीफोन / मोबाइल फोन / स्मार्ट फोन
  • साइकिल / स्कूटर / मोटरसाइकिल / मोपेड
  • कार / जीप / वैन
  • मुख्य अनाज
  • मोबाइल नंबर
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+