मुंबई रिसेप्शन में प्रियंका-निक ने कैमरे के सामने दिए जमकर रोमांटिक पोज, तस्वीरें हुईं वायरल
नई दिल्ली। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के शादी का आखिरी फंक्शन मुंबई में हुआ। मुंबई में हुए इस रिसेप्शन में बी टाउन के कई बड़े सेलेब्स पहुंचे। इस रिसेप्शन से पहले प्रियंका और निक ने 19 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन दिया था। इसके अलावा 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन दिया जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए थे। प्रियंका का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई के होटल ताज में आयोजित हुआ था।
पार्टी में छाया प्रियंका और निक का लुक
प्रियंका और निक ने बी टाउन को दिए इस रिसेप्शन में अबू जानी और संदीप खोसला के आउटफिट में नजर आए, अपनी शादी की तीसरी पार्टी में प्रियंका का अंदाज पूरी तरह से परंपरागत नहीं था, उनके मेकअप और ड्रेस में मिला-जुला अंदाज देखने को मिला, तो वहीं निक इस दौरान ब्लू सूट में हमेशा की तरह काफी हॉट एंड स्मार्ट भी दिखे।
प्रियंका और निक ने दिए रोमांटिक पोज
इस शानदार पार्टी में बॉलीवुड जगत की कई जानी -मानी हस्तियां शामिल हुईं, प्रियंका और निक ने मीडिया को भी निराश नहीं किया और जमकर कैमरे के सामने पोज दिए, यहां तक कि वो रोमांटिक पोज देने में भी बाज नहीं आए। इस भव्य रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग काफी पंसद कर रहे हैं।
प्रियंका ने 11 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनस से की है शादी
आपको बता दें कि प्रियंका ने 11 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनस से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस शादी की थी। पहले दोनों सितारे क्रिश्चयन रिवाज से मियां-बीवी बने थे और बाद में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की थी।
एक साल डेटिंग करने के बाद की शादी
गौरतलब है कि एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल।' इसके बाद प्रियंका ने अपने और निक के रोके की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, सात साल का रिकॉर्ड टूटा, घने कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी