मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार हुए कोरोना संक्रमित, वर्क फॉर होम पर हैं दोनों
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार हुए कोरोना संक्रमित, वर्क फॉर होम पर हैं दोनों
नई दिल्ली, 20 अप्रैल: कोरोना वायरस की दूसरी लहर हर किसी को प्रभावित कर रही है। ताजा मामला चुनाव आयोग (इलेक्शन कमीशन) से जुड़ा है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अधिकारियों के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त (चीफ इलेक्शन कमिश्नर ) सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्त (इलेक्शन कमिश्नर) राजीव कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों अधिकारी कोविड-19 पॉजिटिव उस वक्त पाए गए हैं, जब दोनों अधिकारी वर्क फॉर पर हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान दोनों अधिकारियों ने घर से ऑनलाइन काम जारी रखा है। फिलहाल दोनों अधिकारी होम क्वारंटीन में हैं घर से ही वर्चुअली बैठक कर रहे हैं। ये खबर ऐसे वक्त आई है कि जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। पश्चिम बंगाल में फिलहाल 3 चरणों के चुनाव होने बाकी हैं। आखिरी चुनाव 29 अप्रैल को है। नतीजे 2 मई को आएंगे।

Recommended Video
भारत निर्वाचन आयोग एक प्रवक्ता ने मंगलवार (20 अप्रैल) को पुष्टि की कि सुशील चंद्रा और राजीव कुमार कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और दोनों वर्क फॉर होम पर थे। 13 अप्रैल को मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा से कार्यभार संभाला है। भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा है कि 13 अप्रैल से ही मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा वर्क फॉर होम पर थे।
13 अप्रैल को सुशील चौधरी ने संभाला था पदभार
कुछ दिनों पहले ही पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा के पद छोड़ने के बाद सुशील चंद्रा ने यह जिम्मेदारी ली थी। 13 अप्रैल को सुशील चौधरी ने पद भार संभाला था। सुशील चौधरी भारत के 24वें चुनाव प्रमुख बने हैं। सुशील चंद्र 14 फरवरी 2019 को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications