ECI vs INDIA Block: 10 राजाजी मार्ग पर CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष ऐसे लगाएगा 'जनता महाभियोग'!

ECI vs INDIA Bloc - Public Impeachment: देश के सियासी गलियारों में अभी सबसे ज़्यादा चर्चा अगर किसी की हो रही है तो वो है भारत का चुनाव आयोग और इसके मुख्य चुनाव आयुक्त्। हाल के दिनों में चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच चल रहा टकराव अब एक नए और तीखे चरण में प्रवेश कर चुका है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग के कामकाज पर लगातार सवाल उठा रहे INDIA अलायंस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज कर दिया है।

प्रशासनिक रुकावटों और रैलियों के लिए जगह और अनुमति मिलने में आ रही दिक्कतों के बाद विपक्ष ने एक अनोखा सियासी और सिम्बॉलिक स्टेप उठाने का फैसला किया है। विरोधी दलों की योजना के तहत अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जनता महाभियोग' (Public Impeachment) का कार्यक्रम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आधिकारिक आवास, 10 राजाजी मार्ग पर आयोजित किया जाएगा। इस हाई-वोल्टेज पॉलिटिकल प्रोटेस्ट में इंडीया गठबंधन के कई प्रमुख नेता भाग लेंगे। इस आयोजन का मकसद एसआईआर, चुनाव आयोग की कार्यशैली और सरकार को घेरने के लिए विपक्ष की आगे की रणनीति तैय्यार करना है।

Publich Impeachment Preparation

कैसा होगा 'जनता-महाभियोग?

दरअसल यह कोई संसदीय कार्यवाही नहीं है। इसे बस प्रतीकात्मक रूप से स्टेज किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सरकारी आवास, 10 राजाजी मार्ग पर आयोजित इस 'जन-सभा' की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी। स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश करेंगे, जबकि चर्चा में भाग लेते हुए इंडिया ब्लॉक के नेता एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यशैली से सबंधित खामियों को उजागर करेंगे। समापन भाषण राहुल गांधी देंगे।

क्यों गरमाई है सियासत - क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद पिछले कुछ हफ्तों से लगातार गहराता जा रहा है। विपक्षी दलों का आरोप है कि चुनाव आयोग के नेतृत्व में मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने अक्टूबर के शुरुआती हफ्ते में आकाशवाणी भवन के पास प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया था। इसके विरोध में कर्नाटक समेत कई राज्यों में कांग्रेस ने 'काला दिवस' भी मनाया था।

विपक्ष का यह भी दावा है कि चुनाव आयोग से मिलने के उनके प्रयासों को नजरअंदाज किया गया और चुने हुए प्रतिनिधियों को मिलने की अनुमति देने के बजाय प्रशासनिक तंत्र का इस्तेमाल कर रोका गया। इससे पहले भी राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष चुनाव आयोग पर सरकार से मिली-भगत और वोटचोरी का आरोप लगाता रहा है। ईवीएम टैंपरिंग की संभावना और बैलेट से चुनाव कराने की मांग भी की जाती रही है। इस बीच हाल ही में बैलेट पेपर से हुए चार राज्यों के विधान परिषद चुनावों के फैसले से कांग्रेस समेत विपक्ष उत्साहित नजर आ रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेडा ने प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए आगामी चुनाव बैलेट पेपर से करवाने की चुनौती तक दे डाली।

दूसरी ओर, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्ष के इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे केवल 'राजनीतिक ड्रामा' करार दिया है। भाजपा का कहना है कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक संस्था है और विपक्ष नियमों के विपरीत जाकर दबाव बनाने की राजनीति कर रहा है। चुनाव आयोग भी एसआईआर और फॉर्म 6 पर सुप्रीम कोर्ट में तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति का हलफनामा दाखिल कर चुका है, जिसके बाद एक अंग्रेजी अखबार में छपे उस रिपोर्ट पर भी सवाल उठने लगे हैं जिसके बाद चुनाव आयोग के खिलाफ प्रोटेस्ट और तेज हो गया था।

स्पेस बदलने के बाद स्ट्रेटजी में बदलाव

शुरुआत में विपक्ष की योजना इस मामले को लेकर एक बड़े सार्वजनिक प्रदर्शन या जनसभा की थी लेकिन प्रशासनिक अनुमतियों से जुड़ी अड़चनों और पाबंदियों के बाद अब इस प्रतीकात्मक 'जनता महाभियोग' को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सीमित और संकेतिक रूप से आयोजित करने का फैसला किया गया है।

संवैधानिक जानकारों का मानना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त या अन्य चुनाव आयुक्तों को पद से हटाने की प्रक्रिया बेहद जटिल है और इसके लिए संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत संसद में एक कड़े कानूनी और प्रक्रियागत बहुमत की आवश्यकता होती है। ऐसे में विपक्ष का यह कदम कानूनी रूप से भले ही एक प्रतीकात्मक दबाव बनाने की रणनीति हो, लेकिन राजनीतिक रूप से यह सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ माहौल गर्माने का एक बड़ा प्रयास है।

मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होने वाले इस कार्यक्रम में 'इंडिया' गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होकर अपनी रणनीति को धार देंगे। राहुल गांधी के अंतिम संबोधन पर देश भर के राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें टिकी हैं कि विपक्ष इस मुद्दे को आने वाले दिनों में संसद के पटल पर या जनता के बीच किस रूप में ले जाने की योजना बना रहा है। एक तरफ जहां सरकार इसे विपक्षी दलों की हताशा बता रही है, वहीं विपक्ष इसे देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की 'अंतिम लड़ाई' करार दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+