राज्यसभा में हंगामे पर सरकार और विपक्ष में ठनी, जारी किए गए राज्यसभा के CCTV फुटेज

नई दिल्ली, अगस्त 12: विपक्षी दलों के जबरदस्त हंगामे के चलते बुधवार को दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्‍यसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच मार्शल्‍स के इस्‍तेमाल पर राजनीतिक दलों ने विरोध जाताया है। इसी बीच सरकार की ओऱ से कल हुए हंगामे के सीसीटीवी फुटेज जारी किए गए हैं। जिसमें सांसदों और मार्शलों के बीच टरकाव होता दिख रहा है।

Recommended Video

    Parliament Monsoon Session: MPs-Marshal के बीच धक्कामुक्की का Video आया सामने | वनइंडिया हिंदी
     CCTV footage shows Opposition MPs jostling with marshals in Parliament yesterday

    वीडियो में देखा जा सकता है कि विपक्ष के सांसद राज्यसभा के वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में मार्शल सांसदों को रोकने का प्रयास करते दिख रहे हैं। वीडियो फुटेज में दिखा है कि सांसदों और मार्शल के बीच लगातार धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कुछ सांसद मेज पर भी चढ़ते दिखाई दिए तो कुछ महिला सांसदों और लेडी मार्शल के बीच भी धक्का-मुक्की हुई।

    बता दें कि कल कांग्रेस और टीएमसी की महिला सांसदों फूलोदेवी नेताम, छाया वर्मा ने आरोप लगाया था कि ,उनके साथ सदन के अंदर बदसलूकी हुई है। विपक्ष द्वारा आरोप लगाया गया है कि राज्यसभा में जब इंश्योरेंस बिल जबरन पास किया जा रहा था, तब बाहर से कुछ मार्शल आए जिन्होंने सांसदों के साथ बदसलूकी की। इस दौरान महिला सांसदों को भी निशाना बनाया गया।

    वहीं गुरुवार को कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, जो सरकार कहती है अगर आप उसी को सच मान लें तो ठीक है। हम तो वहां देखे हैं, राज्यसभा के सभी सदस्यों ने देखा है। फुटेज को आप क्या-क्या कर सकते हैं सबको मालूम है। वहां फोर्स आई कैसे? इतने नॉर्मल मार्शल्स तो वहां नहीं थे और इतनी महिलाएं भी नहीं थीं।

    उन्होंने कहा कि, हमने कहा है कि सरकार ने कई बिल हाउस ऑर्डर में न रहते हुए भी पास करा लिया। हर 10 मिनट में एक बिल पास हो गया और बोलने का मौका नहीं मिला। कानूनों की कमियों को बताने के लिए समय नहीं दिया गया। हमने संविधान संशोधन बिल को समर्थन दिया, मकसद यही था कि सदन ठीक से चले। सदन में हमेशा प्रोटेस्‍ट होते हैं, वेल में जाते हैं, लेकिन सरकार ने ऐसा इंतजाम कर लिया था कि 50-60 मार्शल्‍स को बाहर से लाया। वो कौन से थे, क्‍या थे, किसको मालूम? उसी तरह से 15-20 महिलाओं को लाया।

    गुरुवार को करीब डेढ़ दर्जन विपक्षी पार्टियों ने संसद से लेकर विजय चौक तक साझा मार्च निकाला, बाद में राज्यसभा चेयरमैन वैंकेया नायडू से मुलाकात कर इस पूरी घटना की जांच करने की अपील की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राज्यसभा में पहली बार सांसदों की पिटाई की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+