कल देशभर में UGC NET की परीक्षा, इन बातों का रखें खास ध्यान
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल रविवार यानी 8 जुलाई को देशभर में नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) की परीक्षा का आयोजन कराएगा। इस साल पहली बार ऐसा होगा कि NET के तीन पेपर की जगह केवल दो पेपर होंगे।

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल रविवार यानी 8 जुलाई को देशभर में नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) की परीक्षा का आयोजन कराएगा। इस साल पहली बार ऐसा होगा कि NET के तीन पेपर की जगह केवल दो पेपर होंगे। पहला पेपर जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट होगा और दूसरे पेपर अभ्यर्थियों द्वारा चयनित विषय पर होगा। 8 जुलाई को NET 84 विषयों में 91 शहरों में आयोजित कराया जाएगा। NET पास करने वाले उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के योग्य हो जाएंगे। परीक्षा से एक दिन पहले अभ्यर्थी इन बातों का खयाल रखें-

ये चीजें परीक्षा केंद्र में ले जाने से हैं बैन
NET की परीक्षा के लिए कुछ चीजों को बैन किया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर नहीं ले जा सकते। इसके साथ ही मोबाइल फोन, पेजर, किसी भी तरह कि इलेक्ट्रोनक डिवाइस, किताबें, नोटबुक सब बैन हैं। किसी भी अभ्यर्थी के पास अगर इनमें से कोई भी चीज पकड़ी गई तो उसका पेपर वहीं रद्द कर दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र के बारे में पहले ही जान लें
परीक्षा केंद्र में घड़ी पर भी बैन लगया गया है। हर परीक्षा हॉल में एक घड़ी लगी होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को खुद की घड़ी ले जाने से मना किया गया है। बेहतर होगा कि अभ्यर्थी घड़ी पहनकर न जाएं। अभ्यर्थी बैन की गई चीजों को न ले जाएं व परीक्षा केंद्र टाइम से पहुंचना भी ध्यान रखें। एक दिन पहले ही परीक्षा केंद्र के बारें में अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। परीक्षा वाले दिन समय से थोड़ा जल्दी ही पहुंच जाएं।

एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें
अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री मिलना मुश्किल हो सकता है। परीक्षा केंद्र में आप अपना एक पहचान पत्र भी साथ ले जाएं। अभ्यर्थी एक दिन पहले ही अपना एडमिट कार्ड और बाकी सभी जरूरी चीजें अपने बैग में रख लें ताकि कुछ छूट न जाए। परीक्षा से एक दिन पहले अभ्यर्थी रिलैक्स करें र जितना पढ़ा है उसी पर ध्यान दें।












Click it and Unblock the Notifications