CBSE में नंबर मिलने की गड़बड़ी पर कमेटी गठित, 2 महीने में आएगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। छात्रों की ओर से कॉपी चेकिंग और मार्किंग की गड़बड़ियों के विषय में आ रही शिकायतों के चलते केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दो कमेटियां बनाई हैं।

CBSE में नंबर मिलने की गड़बड़ी पर कमेटी गठित, 2 महीने में आएगी रिपोर्ट

दोनों कमेटियां मूल्यांकन प्रक्रियाओं में कमियों का अध्ययन करेंगी। CBSE के एक अधिकारी ने कहा कि बोर्ड ने दो कमेटियां बनाने का त्वरित निर्णय लिया है जिसमें मूल्यांकन प्रक्रियाओं से संबंधित समस्याओं की जांच करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियो को शामिल किया गया।

बताया गया कि पहली समिति मूल्यांकन प्रक्रिया और परीक्षा के बाद की प्रक्रिया का विश्लेषण करेगी और प्रक्रिया को और भी मजबूत करने का सुझाव देगी। वहीं दूसरी कमेटी मूल्यांकन प्रक्रिया में प्रणालीगत सुधारों का अध्ययन कर, विश्लेषण और सुझाव देगी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों कमेटियां क्रमशः दो और तीन माह के भीतर अपने रिपोर्ट्स देंगी।

कमेटियां देंगी रिपोर्ट

कमेटियों के निष्कर्षों और सुझावों के आधार पर, मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। मंगलवार (20 जून) को सीबीएसई ने यह स्वीकार किया था कि अनुभवी विषय शिक्षकों द्वारा किए गए सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद उत्तर पुस्तिकाओं में दिए गए अंक, उनके जोड़ और कंप्यूटर सिस्टम में अंको के मैनुअल पोस्टिंग में कोई गलती हो सकती है।

हालांकि, CBSE की ओर से यह कहा गया था कि केवल 2.47 प्रतिशत छात्रों ने ही अंकों के सत्यापन के लिए अनुरोध किया है। सीबीएसई के अनुसार, 2014, 2015 और 2016 में अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का प्रतिशत क्रमशः 2.31, 2.0 9 और 2.53 था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+