सीबीएसई 2020: कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के सैंपल प्रश्नपत्र जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने साल 2020 की बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। ये प्रश्नपत्र कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए हैं। सीबीएसई ने इन प्रश्नपत्रों को 19 सितंबर, 2019 को जारी किया है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र प्रश्नपत्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। ये वेबसाइट है, cbseacademic.nic.in।

CBSE

सीबीएसई की 2020 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च माह में आयोजित होंगी। उम्मीदवारों को प्रैक्टिस के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सैंपल पेपर डाउनलोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही सीबीएसई ने सभी विषयों के लिए मार्किंग स्कीम भी जारी कर दी है।

कक्षा 10वीं का सैंपल प्रश्नपत्र यहां क्लिक करके डाउनलोड करें।

कक्षा 12वीं का सैंपल प्रश्नपत्र यहां क्लिक करके डाउनलोड करें।

सैंपल प्रश्नपत्र कैसे डाउनलोड करें:

1. सबसे पहले सीबीएसई सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम डाउनलोड करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।

2. अब वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे एसक्यूपी फॉर कक्षा 10वीं और 12वीं (2019-20) के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब एक नया पेज खुल जाएगा।

4. नए पेज पर जो जानकारी मांगी गई है, उसे भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5. अब सबमिट बटन पर क्लिक करते ही सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम की पीडीएफ फाइल दिखेगी।

6. इन्हें उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+