CBSE Result 2019: 499/500, 1 नंबर के घोटाले की होगी जांच, सोशल मीडिया पर लिए मजे

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board) ने 12वीं परीक्षा का परिणाम (CBSE Result 2019) घोषित कर दिया है। गुरुवार को घोषित रिजल्ट में इस बार दो दो लड़कियों ने टॉप किया है। 12वीं की परीक्षा में डीपीएस गाजियाबाद की हंसिका शुक्‍ला और एसडी पब्‍लिक स्‍कूल, मुजफ्फरनगर की करिश्‍मा अरोड़ा ने टॉप किया है। दोनों ही छात्राओं के 500 में से 499 मार्क्स आए हैं। वहीं, तीन लड़कियों ने 500 में से 498 नंबर लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और http://cbseresults.nic.in/class12/class12th19.htm पर देख सकते हैं।

CBSE Result 2019: 499/500, 1 नंबर के घोटाले की होगी जांच

12वीं के नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। खास तौर से जिस तरह 12वीं की टॉपर्स के 500 में 499 मार्क्स आएं हैं उसको लेकर सोशल मीडिया पर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

देखिए यूजर्स ने क्या कहा...

हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने किया 12वीं में टॉप

गुरुवार को आए CBSE 12वीं के रिजल्ट में टॉप करने वाली दोनों छात्राएं यूपी के स्कूल की हैं। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में कुल 84.3% छात्र पास हुए हैं। हंसिका शुक्ला डी.पी.एस मेरठ रोड गाजियाबाद की छात्रा हैं वहीं करिश्मा अरोड़ा एस.डी.पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर की छात्रा हैं।

लोकसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें

12वीं में संयुक्त रूप से तीन छात्राओं ने हासिल किया दूसरा स्थान

12वीं में संयुक्त रूप से तीन छात्राओं ने हासिल किया दूसरा स्थान

सीबीएसई 12वीं में तीन छात्राओं ने संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है और इन तीनों छात्राओं को 498 अंक प्राप्त हुए हैं। निर्मल आशाराम स्कूल ऋषिकेश की गौरांगी चावला, के.वी.राय बरेली की ऐश्वर्या और भव्या एस.के.इंटरनेशनल स्कूल, जींद, हरियाणा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया है।

यहां देख सकते हैं अपना रिजल्ट

यहां देख सकते हैं अपना रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं का परीक्षा परिणाम (CBSE Board 12th Results) देखने के लिए छात्र इन नियमों को अपनाकर परिणाम बड़ी ही आसानी से देख सकते हैं। छात्र, छात्राएं और अभिभावक जिन्हें सीबीएसई बोर्ड का परिणाम देखना हो वो सबसे पहले सीबीएसई रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट http://cbseresults.nic.in/class12/class12th19.htm पर जाएं। CBSE बोर्ड का परिणाम आपको इस वेबसाइट पर मिलेगा। CBSE की वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर छात्रों के परिणाम अपलोड किए जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+