CBSE पेपर लीक: मैं भी एक पिता हूं, अभिभावकों का दर्द समझता हूं- प्रकाश जावड़ेकर

आपको बता दें कि सीबीएसई के 10वीं के मैथ्स और 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर रद्द किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सीबीएसई पेपर लीक पर दुख जताते हुए कहा है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा' मैं अभिभावकों के दर्द को समझता हूं। मैं भी एक पिता हूं, मुझे भी नींद नहीं आ रही है।' वहीं केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि CBSE पेपर लीक मामले से पीएम मोदी भी चिंतित हैं। इस मामले में जो भी दोषी है उनको बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले बुधवार को प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि CBSE की 12वीं और 10वीं के एक-एक पेपर दोबारा होंगे। 12वीं के इकनॉमिक्स और 10वीं के गणित के पेपर फिर से होंगे और जल्द ही उनकी तिथियां घोषित कर दी जाएंगी।

CBSE पेपर लीक: मैं भी एक पिता हूं, अभिभावकों का दर्द समझता हूं- प्रकाश जावड़ेकर

आपको बता दें कि सीबीएसई के 10वीं के मैथ्स और 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर रद्द किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीबीएसई द्वारा की गई शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने बताया कि उनके पास 23 मार्च को एक फैक्स आया, जिसमें राजेंद्र नगर में एक कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाने वाले व्यक्ति को पेपर लीक का आरोप बताया गया है। इसके साथ ही इस कॉपी में राजेंद्रनगर के दो स्कूलों के भी नाम शामिल किए गए हैं। पुलिस ने एक विक्की नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह शख्स ही लीक का मास्टरमाइंड है।

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच लगातार कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। क्राइम ब्रांच दिल्ली स्थित कई ठिकानों पर पेपर लीक मामले में छापेमारी कर रही है, जिसमे उन लोगों की तलाश करने की कोशिश की जा रही है जो इस पेपर लीक में शामिल हैं। आपको बता दें कि सीबीएसई की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद सीबीएसई बोर्ड ने दोनों पेपर की परीक्षा को फिर से कराने का फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+