सीबीएसई परीक्षा में 12वीं के छात्रों से सवाल, क्या बेहतर- जलाना या दफनाना?
बायोलॉजी पेपर के डी-सेक्शन में वायु प्रदुषण को लेकर एक प्रश्न पूछा गया था। जिसको लेकर अभिभावक खफा दिख रहे हैं।
नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड में बायोलॉजी के पेपर में सवाल किया गया है कि मुर्दे को जलाने और दफनाने में क्या ज्यादा बेहतर है। 12 वीं के बायोलॉजी के पर्चे में आए इस सवाल ने छात्रों को तो परेशान किया ही, अभिभावक और दूसरे लोग भी इससे खफा दिख रहे हैं। इस सवाल को लेकर एचआरडी से सीबीएसई तक सबसे लोग सवाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी चर्चा है।

बायोलॉजी पेपर के डी-सेक्शन में वायु प्रदुषण को लेकर एक प्रश्न पूछा गया था। सवाल था- वायु प्रदूषण नियत्रंण के लिए जलाने और दफनाने में से क्या बेहतर हैं? अपने उत्तर के पक्ष में कारण भी दें। दफनाने को बढ़ावा देने और जलाने को निरुत्साहित करने के लिए दो तर्क भी सवाल में मांगे गए हैं।

इस प्रश्नपत्र को मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया और उनसे सवाल भी किए गए हैं। उनसे पूछा गया कि इस तरह के सवाल बायोलॉजी में कैसे पूछे जा सकते हैं? क्या सीबीएसई दफनाने को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसके बाद से ही यह सवाल सोशल मीडिया पर बेहद वायरल भी हो रहा है।
लोग इसे छात्रों के बीच दो धर्मों में बेहतर और बुरा मानने के लिए एक बेवजह की बहस शुरू कर देने की बात भी कह रहे हैं। हालांकि, शिक्षकों का कहना है कि वायु प्रदुषण बायोलॉजी के पाठ्यक्रम का हिस्सा है और सवाल को पाठ्यक्रम से बाहर का नहीं कहा जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications