CBSE Class 12th Results 2019: 500 में से 499 अंक लाने वाली टॉपर करिश्मा के किस विषय में कटे एक नंबर?

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board) ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। ये पहला मौका है जब CBSE ने भारत के सभी रीजन के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए हैं। इस साल 83.4 छात्र पास हुए हैं। इस बार दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। डीपीएस गाजियाबाद की हंसिका शुक्‍ला और मुजफ्फरनगर के एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा करिश्मा अरोड़ा टॉपर बनीं है। दोनों ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। बात करें टॉपर करिश्मा अरोड़ा की आखिर उनका किस सब्जेक्ट में एक नंबर कटा, ये हर कोई जानना चाहता है। आइये देखते हुए उनकी पूरी मार्कशीट....

देखिए, 12वीं की टॉपर करिश्मा की मार्कशीट

देखिए, 12वीं की टॉपर करिश्मा की मार्कशीट

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में पहला स्थान प्राप्त करने वाली करिश्मा अरोड़ा मुजफ्फरनगर के एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। करिश्मा अरोड़ा के मार्क्स की बात करें तो सिर्फ इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट में उनका एक नंबर कटा है। इकोनॉमिक्स में उन्हें 100 में से 99 मार्क्स आए हैं। बाकी चार सब्जेक्ट यानी अंग्रेजी, होम साइंस, साइक्लॉजी और पेंटिंग में उनके 100 में से 100 अंक आए हैं।

करिश्मा के घर और स्कूल में जश्न का माहौल

करिश्मा के घर और स्कूल में जश्न का माहौल

जैसे ही करिश्मा के टॉप होने की सूचना उनके स्कूल एसडी पब्लिक स्कूल में पहुंची तो वहां जश्न का माहौल बन गया। हर कोई खुशी में झूमता नजर आया। टॉपर करिश्मा अरोड़ा की सफलता से परिवार के लोग भी बहुत खुश है। करिश्मा के स्कूल की प्रिंसिपल चंचल सक्सेना का कहना है कि उनके पिताजी भी इसी कॉलेज में पढ़े हैं और अब बेटी ने भी इसी कॉलेज से टॉप किया है। मुझे बहुत खुशी है क्योंकि मुझे दादी जैसा अहसास हो रहा है।

करिश्मा का इकोनॉमिक्स में कटा एक नंबर, बाकी में 100 में 100

करिश्मा का इकोनॉमिक्स में कटा एक नंबर, बाकी में 100 में 100

करिश्मा के पिता मनोज अरोड़ा जैविक खाद बनाने के बिजनेस से जुड़े हुए हैं जबकि उनकी बड़ी बहन भूमिका अरोड़ा ने भी सीबीएसई में मुजफ्फरनगर जिला टॉप किया था। वो दिल्ली के गार्गी कॉलेज में बीकॉम कर रही हैं। उनकी मां मोनिका अरोरा पूरी तरह हाउसवाइफ हैं। करिश्मा दसवीं की परीक्षा नगर के होली एंजल स्कूल से पास की थी तब भी उनका टेन सीजीपीए आया था। एसडी पब्लिक स्कूल में उन्होंने 11वीं कक्षा में दाखिला लिया था। उन्होंने इंटर में इंग्लिश फाइन आर्ट साइकोलॉजी और होम साइंस विषय लेकर परीक्षा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+