CBSE Result: इंतजार खत्म, सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, त्रिवेन्‍द्रम जोन का सबसे अच्छा प्रदर्शन

CBSE class 12 result Update: सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया। हालांकि इस बार मेरिट लिस्ट नहीं जारी हुई। बोर्ड की वेबसाइट पर छात्र अपना रिजल्ट चेक सकते हैं।

CBSE

CBSE class 12 result Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हुआ, जहां बोर्ड ने शुक्रवार को रिजल्ट जारी कर दिए। इस बार कुल 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए। साथ ही ओवरऑल लड़कियों ने ही बाजी मारी है।

सीबीएसई के मुताबिक इस बार 90.68 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों का आंकड़ा 84.67 प्रतिशत रहा। वहीं पिछले साल 91.25 प्रतिशत लड़के और 94 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं। इस बार त्रिवेन्‍द्रम जोन ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया, जहां 99.91 छात्र पास हुए हैं।

किस जोन में कितना प्रतिशत रहा रिजल्ट?
दिल्ली ईस्ट - 91.5 प्रतिशत
अजमेर - 89.27 प्रतिशत
पुणे - 87.28 प्रतिशत
बेंगलुरु- 98.64 प्रतिशत
चेन्नई - 97.40 प्रतिशत
दिल्ली वेस्ट - 93.24 प्रतिशत
चंडीगढ़ - 91.84 प्रतिशत
पंचकूला - 86.93 प्रतिशत
पटना - 85.47 प्रतिशत

वहीं इस बार बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत मेरिट लिस्ट नहीं जारी होगी। अधिकारियों के मुताबिक छात्रों में अनहेल्‍दी कम्‍पटीशन रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है। इसके अलावा 1st, 2nd और 3rd डिवीजन को भी पुरस्कृत नहीं किया जाएगा। बोर्ड के मुताबिक 6.80% छात्रों ने 90 प्रतिशत या फिर उससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। बोर्ड ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

नवोदय विद्यालय विद्यालय का शानदार प्रदर्शन
वहीं नवोदय विद्यालय ने फिर कीर्तिमान रचा है। बोर्ड के मुताबिक उसके शामिल सभी बच्चों में से 97 प्रतिशत से ज्यादा ने परीक्षा पास कर ली है।

ऐसे करें रिजल्ट चेक
-छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर ही CBSE 12th Result Direct Link का ऑप्शन मिल जाएगा। उस पर क्लिक करें।
-आगे खुले पेज पर रोल नंबर और जन्म तिथि डालें।
-आपका रिजल्ट खुलकर आ जाएगा, आप उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

मेन वेबसाइट डाउन होने पर ये विकल्प
digilocker.gov.in
results.gov.in
cbseresults.nic.in
cbse.nic.in
cbse.gov.in
UMANG

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+