CBSE Board 10th Results 2024: 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, एक क्लिक में करें डाउनलोड

CBSE Board 10th Results 2024:सेंट्ल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन ने 10वीं के परीक्षा परिणा को घोषित कर दिया है। रिजल्ट को CBSE की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यहां आप अपने रोल नंबर और जन्मतिथि को डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

10वीं के रिजल्ट को देखने के लिए आप इस डायरेक्ट लिंक को क्लिक कर सकते हैं। यहां पहले आपको अपना रोल नंबर डालना होगा। इसके बाद स्कूल का नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।

CBSE result

इस बार सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में कुल 93.60 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। दसवीं की परीक्षा में 2251812 छात्रों ने रजिस्टर किया था, जिसमे से 2238827 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इसमे से 2095467 को सफलता मिली है।

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सफल छात्रों की संख्या में 0.48 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस वर्ष 94.75 फीसदी छात्राएं सफल हुई हैं जबकि 92.71 फीसदी छात्र सफल हुए हैं।

बता दें कि सीबीएसई ने 10वीं के नतीजों की घोषणा से कुछ घंटे पहले 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट घोषित किए थे। 12वीं में इस बार 87.98 फीसदी छात्र पास हुए हैं जबकि पिछले वर्ष 87.33 फीसदी छात्र सफल हुए थे।

12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। जबकि 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच हुई थी। 12वीं की परीक्षा में सबसे अच्छा रिजल्ट केरल के त्रिवेंद्रम शहर का रहा है।

जो भी छात्र 10वीं और 12वीं के नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं उन्हें एक बार रीचेकिंग का मौका मिलेगा। इसकेसाथ ही छात्रों के पास कंपार्टमेंट में बैठकर परीक्षा देने का भी मौका मिलेगा। लिहाजा जो छात्र फेल हुए हैं उनके पास भी एक बार फिर से पास होने का मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+