CBSE 10th Results: 12वीं का रिजल्ट आज, जानिये कब जारी होंगे 10वीं के परिणाम?

सीबीएसई आज 12वीं कक्षा के परिणामों को घोषणा करने जा रहा है। जहां 12वीं का रिजल्ट आज घोषित हो जाएगा, वहीं 10वीं के नतीजे भी जल्द जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन खबरों के अनुसार 10 दिनों के भीतर 10वीं के परिणाम आ सकते हैं।

नई दिल्ली। सीबीएसई आज 12वीं कक्षा के परिणामों को घोषणा करने जा रहा है। जहां 12वीं का रिजल्ट आज घोषित हो जाएगा, वहीं 10वीं के नतीजे भी जल्द जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन खबरों के अनुसार 10 दिनों के भीतर 10वीं के परिणाम आ सकते हैं। पिछले साल भी सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करने के कुछ दिनों के भीतर ही 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया था।

Results

सीबीएसई की 12वीं और 10वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाता है। 12वीं कक्षा का परिणाम सीबीएसई आज जारी कर रहा है, ऐसे में 10वीं कक्षा के छात्रों में बेसब्री बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी जल्द जारी किया जा सकता है। खबरों के अनुसार 10वीं का रिजल्ट 30 या 31 मई को घोषित किया जा सकता है।

10वीं की परीक्षा जहां 5 मार्च से 4 अप्रैत तक चली थीं। बोर्ड द्वारा जारी पहली डेटशीट में बच्चों ने आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसके बाद इसमें बदलाव किए गए थे। वहीं सीबीएसई पेपर लीक ने बच्चों के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी थी। इसके बाद सीबीएसई ने 25 अप्रैल को इकोनॉमिक्स का पेपर दोबारा से कराया था। दोनों कक्षाओं में कुल 28 लाख छात्र/छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 16,38,438 छात्र 10वीं की परीक्षा में बैठे थे। 11,86,306 छात्र/छात्राएं 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+