मिलिए मोइन कुरैशी की हॉट एंड बोल्‍ड बेटी परनिया से, बॉलीवुड में कर चुकी हैं काम

नई दिल्ली। सीबीआई घूसकांड पर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को फोर्स लीव पर भेजने के बाद तो इस विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जहां विरोधी दल इस बात के लिए मोदी सरकार को घेरे हुए हुए हैं वहीं उसके अपने दल के बड़े नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस बात के लिए अपनी सरकार पर निशाना साधा है।

अफीम की कोठी से आलीशान बंगले तक ऐसे पहुंचा मोइन कुरैशी

अफीम की कोठी से आलीशान बंगले तक ऐसे पहुंचा मोइन कुरैशी

मालूम हो कि इस वक्त पूरे देश में चर्चा का विषय बने मोइन कुरैशी के पिता यूपी के रामंपुर जिले में बड़े अफीम कारोबारी थे, उन्होंने अफीम बेचकर , करोड़ों की कोठियां कानपुर और रामपुर में बनवाई थी और कुछ समय बाद उनका पूरा परिवार कानपुर में ही शिफ्ट हो गया।

मोइन कुरैशी विदेशों में भी मीट सप्लाई करने लगा

मोइन को उन्होंने उच्च शिक्षा दी और उसके बाद मोइन ने रामपुर में 1993 में कसाईखाना खोला, देखते ही देखते मोइन कुरैशी ने दो दर्जन से ज्यादा मीट एक्सपोर्ट करने वालीं कंपनियां खड़ीं कर लीं, इन कंपनियों के जरिए मोइन कुरैशी विदेशों में भी मीट सप्लाई करने लगा।

बेटी परनिया कुरैशी की शादी बनी चर्चा की वजह

बेटी परनिया कुरैशी की शादी बनी चर्चा की वजह

लेकिन कुरैशी पहली बार चर्चा में तब आया जब उसकी बेटी परनिया कुरैशी की शादी सीए अर्जुन प्रसाद से हुई, साल 2011 में हुई इस शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया था, जिसमें देश-विदेश के कई बड़े लोग शामिल हुए थे, ये शादी जांच के घेरे में थी।

नपे थे राहत फतेह अली खान

नपे थे राहत फतेह अली खान

इसी शादी में मोइन ने पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को गाने के लिए बुलाया था, जो वापसी के वक्त ,दिल्ली एयरपोर्ट पर 56 लाख विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े गए थे।

फिल्म 'जानिसार' में किया काम

फिल्म 'जानिसार' में किया काम

इसके बाद सात अगस्त 2015 को मुजफ्फर अली की फिल्म 'जानिसार' रिलीज हुई, जिसमे लीड रोल परनिया ने किया था, इस फिल्म में इमरान अब्बास नकवी हीरो थे, फिल्म एक पीरियड ड्रामा थी, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। कहा जाता है कि इस फिल्म में पैसा मोइन ने ही लगाया था।

हॉट फोटोशूट की वजह से चर्चा में रहीं परनिया

इसके बाद मोइन कुरैशी की बेटी अपने हॉट फोटोशूट की वजह से भी चर्चा में रहीं, लोगों ने कहा कि फिल्म नहीं चली इसलिए वो ये सब कर रही हैं। परनिया स्टाइलिस्ट के तौर पर फिल्म 'आयशा' के लिए काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+