बैंकों के फर्जीवाड़े के खिलाफ देशभर में सीबीआई का बड़ा अभियान, 14 मामले दर्ज

नई दिल्ली। बैंकों में फर्जीवाड़ो को लेकर सीबीआई ने देशभर में बैंकों के फर्जीवाड़े से जुड़े मामले दर्ज किए हैं। आज देशभर में बैंकों के फर्जीवाड़े के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 12 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 18 अलग-अलग शहरों के 50 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि बैंक के फर्जीवाड़े से जुड़े मामलों को लेकर सीबीआई ने आज विशेष अभियान चलाया है, जिसके तहत 18 शहरों के 50 अलग-अलग ठिकानों पर सर्च की जा रही है। अभी तक सीबीआई 14 मामले दर्ज कर चुकी है, जिसमे तमाम फर्म और उनके प्रमोटर के अलावा बैंक के डायरेक्टर भी शामिल हैं। सीबीआई अभी अभी तमाम ठिकानों पर यह ऑपरेशन चला रही है।

cbi

बता दें कि जिस तरह से लगातार बैंकों में फर्जीवाड़े के मामले सामने आए उसके बाद जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। पीएनबी को हजारो करोड़ का चूना लगाकर नीरव मोदी फरार हो गया है, उसे भारत वापसी लाने की लगातार कोशिशें चल रही है। वहीं विजय माल्या के भी प्रत्यर्पण की कोशिशें चल रही हैं। दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी नीरव मोदी फिलहाल लंदन की जेल में बंद है। नीरव मोदी को लंदन की स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लंदन कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। नीरव मोदी ने जमानत की याचिका लगाई थी लेकिन यूके की वेस्टमिनिस्टर कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नीरव मोदी को इंग्लैंड की भीड़भाड़ वाली जेलों में से एक हर मैजेस्टीज प्रिजेन वांर्डसवर्थ में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+