CBI का आरोप, जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं पूर्व जज कद्दूसी
नई दिल्ली। ओडिशा हाईकोर्ट के जज एमआई कद्दूसी पर सोमवार को सीबीआई ने आरोप लगाया कि, पूर्व जज जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि कद्दूसी ने गोपनीय टेप की लीक होने पर अदालती जांच की मांग की थी। सीबीआई ने पूर्व जज पर आरोप लगाए थे कि, कद्दूसी ने केस डायरी के बारे में जानने की और केस को भटकाने की कोशिश की थी।

बता दें कि पिछले साल सीबीआई ने इस घोटाले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनमें रिटायर्ड जस्टिस इशरत मसरूर कुद्दूसी के अलावा एक बिचौलिया बिश्वनाथ अग्रवाल, प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के मालिक बी. पी. यादव और पलाश यादव के अलावा हवाला ऑपरेटर राम देव सारस्वत शामिल हैं। प्रसाद इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज उन 46 कॉलेजों में से एक था, जिन पर सरकार ने अगले 1 या 2 सालों के लिए मेडिकल स्टूडेंट्स को प्रवेश देने पर रोक लगाई थी। फिलहाल वह बेल पर जेल के बाहर हैं।
कद्दूसी के आवेदन पर सीबीआई ने कहा कि, वह जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें जिस आधार पर बेल दी गई थी उन नियमों का भी उल्लंघन कर रहे हैं। पूर्व जज ने 17 जनवरी को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज मनोज जैन से जांच की अपील की थी। पूर्व न्यायाधीश ने यह भी याचिका दायर की थी कि अदालत को मीडिया के द्वारा किए जा रहे ट्रायल को भी रोके। कोर्ट ने इस पर 22 जनवरी तक जांच एजेंसी की प्रतिक्रिया मांगी थी। जिसके जबाव में सीबीआई ने कहा था कि, ऐसे बहुत से स्रोत हैं जहां से मीडिया टेप ले सकती है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications