मेडिकल कॉलेज घोटाला: हाईकोर्ट के वर्तमान जज समेत सात के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला

लखनऊ। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक निजी मेडिकल इंस्टीट्यूट में दाखिले को लेकर अनियमितता पाई है। इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिनमें से एक हाईकोर्ट के वर्तमान जज हैं और एक सेवानिवृत जज हैं। जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने लखनऊ, मेरठ और दिल्ली के 6 ठिकानों पर छापा मारा है।

cbi, medical college, admission scam, admission scam in medical college, scam, lucknow, delhi, सीबीआई, मेडिकल कॉलेज दाखिला, दाखिले में घोटाला, घोटाला, छापेमारी, लखनऊ, दिल्ली

सीबीआई ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश को लेकर घोटाला पाया है। जिसके बाद केस दर्ज किया गया। सीबीआई की छापेमारी लखनऊ में पूर्व जज के साथ-साथ हाई कोर्ट के वर्तमान जज के घर पर भी जारी है। इस दौरान पुलिस को कई बेनामी संपत्ति और निवेश से जुड़े कागजात मिले हैं।

जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, उनमें इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के जज जस्टिस एस. एन. शुक्ल, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के सेवानिवृत जस्टिस आई. एम. कुद्दूसी, प्रसाद एजुकेशन ट्रस्ट के भगवान प्रसाद यादव और पलाश यादव, भावना पांडेय, सुधीर गिरी और एक अन्य व्यक्ति शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+