आंध्र प्रदेश में सीबीआई की 'नो एंंट्री' पर जांच एजेंसी ने दिया ये बयान

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश की सरकार ने कहा है कि सीबीआई उनके राज्य में बिना उनकी इजाजत के प्रवेश नहीं कर सकती, जिसके देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आंध्र प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद सीबीआई ने कहा कि इस बारे में उन्हें राज्य की चंद्रबाबू नायडू सरकार से ऐसा कोई सूचना नहीं मिली है। सीबीआई ने कहा कि पूरी जांच के बाद ही इस पर कदम उठाएंगे। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में सीबीआई की सीधी दखलंदाजी पर पाबंदी लगा दी।

 आंध्र में CBI की नो एंट्रीं पर जांच एंजेसी ने दिया बयान

नायडू सरकार के इस फैसले के बाद सीबीआई के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, सीबीआई के 'जनरल कंसेंट' को रद्द करने के लिए आंध्र प्रदेश की सरकार से हमें कोई सूचना नहीं मिली है। एक बार जब हमें इस प्रकार की कोई सूचना मिल जाएगी, उसके बाद ही आवश्यक कदम उठाएंगे।'

चंद्रबाबू नायडू के इस फैसले के बाद आंध्र प्रदेश की सरकार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन मिला है। आंध्र प्रदेश सरकार ने इसको लेकर जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि अब से सीबीआई किसी भी केस में किसी जांच या सर्च ऑपरेशन के लिए सूबे में आती है तो उन्हें पहले सरकार को बताना होगा, लिखित परमिशन मिलने के बाद ही वो जांच कर पाएंगे।

आंध्र सरकार के इस फैसले के बाद सीबीआई आंध्र प्रदेश की सीमाओं के भीतर किसी मामले में सीधे दखल नहीं दे सकती है। इसके लिए राज्य सरकार की सहमति जरूरी होगी।

ये भी पढ़ें: चंद्रबाबू नायडू की सरकार का बड़ा फैसला, आंध्र प्रदेश में नहीं घुस सकेगी सीबीआई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+