जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पूर्व सहयोगी के घर पर सीबीआई का छापा
जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पूर्व सहयोगी के घर पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। सीबीआई की टीम 9 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

सीबीआई की टीम जम्मू कश्मीर और दिल्ली में 9 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी कथित बीमा घोटाले में हो रही है। जिन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है उसमे जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पूर्व अधिकारी का घर भी शामिल है।
अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम ने यह छापेमारी आज सुबह शुरू की है। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सहयोगी और अन्य के ठिकानों पर यह छापेमारी चल रही है। 28 अप्रैल को मलिक से पूछताछ हुई थी, अब सीबीआई इस मामले में छापेमारी कर रही है।
सीबीआई की टीम सुनक बली के घर पर भी छापेमारी कर रही है। सुनक बली जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के प्रेस सेक्रेटरी थे। उनके खिलाफ भी सीबीआई की टीम ने यह छापेमारी बीमा घोटाले में की है।बता दें कि 28 अप्रैल को सीबीआई की टीम ने सत्यपाल मलिक से उनके घर पर पूछताछ की थी।
सीबीआई की छापमारी पर सत्यपाल मलिक ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीबीाई की टीम उसे परेशान कर रही है जिसने शिकायत की। वह मेरे प्रेस सेक्रेटरी थे, वह सरकार से कोई सैलरी भी नहीं ले रहे थे।
सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर, बिहार, गोवा, मेघालय के राज्यपाल रह चुके हैं। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर माह में भी सीबीआई की टीम ने इस केस में बयान दर्ज किया था।
सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि जिस वक्त वह जम्मू कश्मीर के राज्यपाल थे उस वक्त फाइलों को क्लियर करने के लिए उन्हें घूस की पेशकश की गई थी। सत्यपाल मलिक 2018 में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के तौर पर भेजे गए थे। 5 अगस्त 2019 में सरकार ने आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया था।
मार्च 2022 में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा था कि सत्यपाल मलिक ने जो आरोप लगाए हैं वह गंभीर है, लिहाजा प्रशासन ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया है। इसके बाद सीबीआई की टीम ने दो एफआईआऱ दर्ज की थी। इसके बाद से सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है और आज कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications