व्यापमं घोटाला-और कई बड़े घोटालों की तह तक जाती सीबीआई

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजधानी के सीजीओ काम्पलेक्स स्थित सीबीआई के हेड आफिस में इन दिनों सारदा घोटाले, बैल्लरी माइनिंग घोटाले, वाई एस जगन मोहन रेड्डी डीए केस जैसे बड़े घोटालों की गहन छानबीन हो रही है।

पर सबसे पहले बात बैल्लरी माइनिंग घोटाले की। इस स्कैम को सीबीआई साल 2011 से देख रही है। इसमें आरोपों के घेरे में हैं जी.के.रेड्डी और जीजे रेड्डी। ये भाजपा के नेता रहे हैं। ये घोटाला करीब 2 हजार करोड़ रुपये का है। सीबीआई ने इस केस में दो चार्जशीट दाखिल की है।

सारदा घोटाला

सारदा घोटाला करीब 10 हजार करोड़ रुपये का है। इसमें त्रिणुमल कांग्रेस पार्टी के कई सांसद कथित रूप से फंसे हुए हैं। सीबीआई को इसकी जांच पिछले साल मई में सौपी गई थी। ताजा सूरते हाल ये है कि सीबीआई कइयों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है।

डीए स्कैम

उधर, वाई एस जगन मोहन रेड्डी डीए केस भी बेहद बड़ा है। सीबीआई इस केस को 2011 से देख रही है। सीबीआई का आरोप है कि जब रेड़्डी के पिता आंध्र के मुख्यमंत्री थे तब रेड्डी ने करीब 2 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली। अभी तक सीबीआई ने इस केस में 11 आरोपियों पर चार्जशीट दायर की है।

माना जा रहा है कि अभी कई और बड़े लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर होगी। अब सीबीआई को व्यापमं स्कैम की जांच भी मिल गई है। यानी सीबीआई को साबित करना होगा कि व्यापमं स्कैम में कौन-कौन गुनहगार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+