श्रीदेवी की मौत पर सनसनीखेज दावे करने वाली दीप्ति पिन्नीति के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट, जानें पूरा मामला

Actress Sridevi Death Case News: बॉलीवुड की मशहूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत के मामले में सनसनीखेज दावे करने वाली एक प्राइवेट जासूस दीप्ति आर पिन्नीति (Deepti R Pinniti) के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है।

फरवरी 2018 में यूएई के दुबई में श्रीदेवी की बॉथटब में डूबने से मौत हो गई थी। इस मामले पर भुवनेश्वर की दीप्ति आर पिन्नीति ने दावा किया था कि श्रीदेवी की मौत पर भारत और यूएई सरकारों के बीच लीपापोती हुई थी।

Sridevi demise

स्वयंभू जांचकर्ता होने का दावा करने वाली भुवनेश्‍वर की रहने वाली दीप्ति के खिलाफ अब सीबीआई ने आरोप पत्र दाखिल किया है।

इस मामले में सीबीआई ने कहा कि दीप्ति आर पिन्नीति, जिन्होंने कई यूट्यूब वीडियो में दावा किया था कि श्रीदेवी की मौत पर भारत और यूएई सरकार के बीच लीपापोती हुई थी, वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने आरोप लगा रही हैं।

दीप्ति ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर भी ऐसे ही सनसनीखेज दावे किए थे। फरवरी 2018 में बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की दुबई में मौत हुई थी। वहीं सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने कमरे की छत से लटके हुए पाए गए थे।

दीप्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इन दोनों मौतों पर टिप्पणी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पत्र सबूत पेश किए। सीबीआई ने कहा, ये सभी पत्र फर्जी थे। मुंबई की वकील चांदनी शाह की शिकायत के आधार पर सीबीआई ने दीप्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की।

शाह ने बताया कि अपने वीडियो और लाइव सेशन में दीप्ति ने स्पष्ट रूप से यूएई सरकार के रिकॉर्ड पेश किए लेकिन वे जाली प्रतीत हुए। पिछले साल दिसंबर में सीबीआई ने दीप्ति के घर पर छापा मारा था और उनके फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए थे।

जांच से पता चला कि यूट्यूब पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से संबंधित उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज "जाली" थे, सीबीआई ने एक विशेष अदालत को सौंपी अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया।

वहीं आरोप पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए दीप्ति ने कहा कि सीबीआई ने मामले के संबंध में उनका बयान दर्ज नहीं किया। दीप्ति ने कहा कि जब आरोप तय किए जाएंगे तो सबूत अदालत को दिए जाएंगे।

बता दें कि एक यूट्यूब वीडियो में दीप्ति पिन्नीति को 'एक बिजनेसवुमन के रूप में वर्णित किया गया है जो एसएसआर, श्रीदेवी, दिशा सालियान और बॉलीवुड से जुड़े अन्य लोगों की रहस्यमयी मौतों की जांच कर रही है।' एक हालिया वीडियो में दीप्ति ने दावा किया कि उनकी टीम अस्पताल से "मूल दस्तावेज़" हासिल करने के लिए दुबई गई थी। दीप्ति ने कहा कि उन्होंने ये दस्तावेज कोर्ट में रखे हैं।

दीप्ति ने एक वीडियो में कहा, "कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं इन दस्तावेजों को सोशल मीडिया पर क्यों साझा करती हूं और अदालत नहीं जाती। मैं पहले ही अदालत का दरवाजा खटखटा चुकी हूं।" उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर टिप्पणी करने के लिए उनके पास दुबई से गवाह भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+