Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शीना बोरा मर्डर केस में CBI ने अपनी जांच की बंद, स्पेशल कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली, अगस्त 18। शीना बोरा मर्डर केस में सीबीआई ने अपनी जांच को बंद करने का फैसला किया है। बुधवार को सीबीआई ने विशेष अदालत में ये जानकारी दी। आपको बता दें कि इस मामले में शीना बोरा की मां और पूर्व मीडियाकर्मी इंद्राणी मुखर्जी पर केस चल रहा है। सीबीआई ने कोर्ट को बताया है कि 2012 के इस केस को जांच एजेंसी बंद कर रही है। इस मामले में मर्डर का खुलासा 2015 में हुआ था।

Sheena bora

CBI ने 3 चार्जशीट की थी फाइल

आपको बता दें कि इस केस में CBI ने कुल 3 चार्जशीट फाइल की हैं। इनमें से 2 सप्लीमेंट्री चार्जशीट हैं, जो इस केस में इंद्राणी मुखर्जी का नाम आने के बाद आगे की जांच के लिए फाइल की गई थीं। कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है।

2015 में इंद्राणी मुखर्जी हुई थी गिरफ्तार

आपको बता दें कि 2015 में पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी को 2015 में शीना बोर्ड मर्डर केस में गिरफ्तार किया था। शीना बोरा इंद्राणी मुखर्जी की पहले पति से हुई बेटी थी। इंद्राणी की गिरफ्तारी के तीन महीने बाद पीटर मुखर्जी को भी इस हत्या में सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

नए जज के सामने होगी अब सुनवाई

आपको बता दें कि सीबीआई की जिस विशेष अदालत में इस केस की सुनवाई चल रही है, उस जज का ट्रांसफर भी हो चुका है और सीबीआई ने जांच अधिकारी को भी बदल दिया है, इसलिए अब इस केस की सुनवाई भी नए जज के अंडर में होगी। इस मामले की जांच शीना बोरा की मां इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर श्यामवर राय की गिरफ्तारी के साथ हुई थी। हालांकि राय बाद में सरकारी गवाह बन गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+