CBI की बड़ी कार्रवाई, 19 बैंकों से 6524 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के लिए ITNL पर FIR

कैनरा बैंक की शिकायत से मामला उजागर हुआ। आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। 19 बैंकों के साथ धोखाधड़ी 2016 और 2018 के बीच हुई है।

CBI Case

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। 19 बैंकों से 6524 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी को लेकर आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स लिमिटेड (आईटीएनएल) और उसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह धोखाधड़ी 2016 और 2018 के बीच हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईएल एंड एफएस लिमिटेड की आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स सहायक कंपनी है। इस धोखाधड़ी का खुलासा केनरा बैंक की शिकायत से हुआ। शिकायत में बताया गया था कि आईटीएनएल द्वारा 6,524 करोड़ रुपए से ज्यादा के धन का गबन किया गया है। कंपनी ने धोखाधड़ी की है। आरोपी सफेद पोशाक वाले हैं और कानून को अपने हक में मोडते हुए बचने में सक्षम हैं।

कंपनी ने जिन बैंकों के साथ धोखाधड़ी की है, उनमें पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक और यस बैंक समेत अन्य शामिल हैं।

FIR में बैंक ने कहा?

एफआईआर में बैंक ने कहा कि आईटीएनएल और उसके निदेशकों की धोखाधड़ी 2018 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल द्वारा 2018 में एक नए निदेशक मंडल की नियुक्ति के बाद सामने आई। इसमें मूल फर्म आईएल एंड एफएस का अधिग्रहण किया। ग्रांट थॉर्टन ने आईएल एंड एफएस और उसकी 348 समूह कंपनियों का फॉरेंसिक ऑडिट किया था। खर्चों के लिए रिपोर्टिंग प्रावधानों में संभावित अनियमितताएं थीं, जिनका रिपोर्ट किए गए मुनाफे पर सीधा असर पड़ सकता है। आईटीएनएल ने कथित रूप से अपनी आय को बढ़ा-चढ़ाकर बताया, जिससे गलत वित्तीय स्थिति का पता चला। आईटीएनएल ने कंपनी सॉफ्टवेयर में लेखांकन या रिकॉर्ड दर्ज किए बिना पर्याप्त धन ट्रांसफर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+